राजनांदगांव। जिले के तुमड़ीबोड चौकी क्षेत्र के ग्राम पेंडरवानी में किसान माखनलाल साहू पर अजगर ने हमला कर दिया, लेकिन दो किसानों की मदद से किसान की जान बाल-बाल बच गई। घटना 21 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे की है। दरअशल, माखनलाल खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान 14 फीट लंबे अजगर ने उन्हें लपेट लिया। अजगर ने उनके पैर और गले को जकड़ लिया। इससे वे जमीन पर गिर पड़े। पास के खेत में काम कर रहे दो किसान करण पटेल और चक्रधर कवर ने माखनलाल की चीखें सुनीं। वे तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उनकी सूझबूझ से माखनलाल को बचा…
Author: Knock India
बस्तर। जगदलपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला स्तरीय मदिरा नष्टीकरण समिति ने शुक्रवार को करीब 30,636 लीटर शराब पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। जिसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक है। जानकारी के अनुसार, बकावंड थाने के ग्राम रजनगर में आयोजित इस अभियान में जिले के 13 थाने कोतवाली, बोधघाट, परपा, बकावंड, लोहण्डीगुड़ा, बड़ांजी, कोडेनार, दरभा, भानपुरी, मारडूम, चक्रधरपुर, बकावंड और बुरगुम में जब्त की गई 4398.960 लीटर देशी शराब और 26,237.070 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया। एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब रखने के कारण मालखाना भर गया था। शराब…
रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम के बंगले में पोरा तिहार मनाया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक परब पोरा तिहार के पावन अवसर पर आज वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम के नवा रायपुर स्थित शासकीय आवास/कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को पोरा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पोरा तिहार हमारे संस्कृति, खेती-किसानी और पशुधन के महत्व को बताता है। किसान भाई तिहार में पशुधन की पूजा-अर्चना कर समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं। https://twitter.com/ArunSao3/status/1959155729497219389
रायपुर. रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है. अगर आप भी त्यौहारी सीजन में रेल सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. आज से 27 अगस्त तक 26 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं 2 ट्रेने रूट बदल कर चलेंगी. इसके अलावा 3 ट्रेनें आधे रास्ते ही रोक दिया जाएगा. रेलवे के इस फैसले के बाद झारखंड जैसे अन्य राज्यों के यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. रेलवे ने जानकारी दी कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है. अभी तक 206 किमी चौथी…
रायपुर। राजधानी रायपुर में फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को सेशन कोर्ट द्वारा तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत खारिज किए जाने और संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी मिलने के बाद आज जिला प्रशासन की टीम ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. SDM नंद कुमार चौबे, तहसीलदार पुलिस की टीमों ने तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के साईं विला मकान और जमीन को कुर्क किया है. कुर्क की गई संपत्ति कुल 3,000 स्क्वायर फीट है, जिसमें वीरेंद्र और रोहित दोनों भाइयों की 1,500-1,500…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अब चैतन्य बघेल आगामी 6 सितंबर तक जेल में रहेंगे। चैतन्य बघेल 23 अगस्त तक ED की रिमांड पर थे। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को बताया कि शराब घोटाले से जुड़े मामले में अभी कई पहलुओं की जांच की जानी बाकी है। इसलिए आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को फिर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार ‘‘पोरा तिहार’’ आज कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निवास में धूमधाम और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। पोरा तिहार के इस पावन पर्व पर राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों को पोरा तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति और कृषि जीवन की महत्वपूर्ण परंपरा है। कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि मंत्री नेताम अपनी धर्मपत्नी पुष्पा नेताम के साथ भगवान शिव-पार्वती और भगवान स्वरूप नांदिया-बैला का पूजा-आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। सहकार भारती द्वारा राजधानी रायपुर के जैनम मानस भवन में 23 अगस्त और 24 अगस्त को देश में पहली बार राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन का आयोजन किया गया है। इसमें 28 राज्यों से विभिन्न बुनकर संघों के एक हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के वीडियो संदेश का प्रसारण किया गया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न क्षेत्रों में सहकारिता को मजबूत करने के लिए किए गए कार्यों…
बलौदाबाजार। जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासो को तेजी से पूर्ण करने एवं हितग्राहियो को प्रोत्साहित करने हेतु पंचायतों में प्रत्येक गुरुवार को आवास चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। आवास चौपाल में अप्रारम्भ या अपूर्ण आवासो की सूची का पठन एवं आवास अपूर्णता के कारणों की जानकारी हितग्राहियो से लेकर पूर्ण कराने प्रेरित किया जा रहा है।आवास निर्माण हेतु सामग्री क्रय तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की जानकारी दिया जा रहा है। इसके साथ ही किसी हितग्राही को आवास निर्माण में कोई दिक्कत होने पर उसका समाधान…
बलौदाबाजार। बांस शिल्प को आजीविका से जोड़कर कमार और बसोड परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने वन विभाग द्वारा पारंपरिक बांस आधारित शिल्पकला एवं बांस आभूषणों के निर्माण संबंधी कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन बारनवापारा में किया जा रहा है।वन मण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में असम गुवाहाटी के बांस कला विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 36 हितग्राहियों को 02 चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें ग्राम बल्दाकछार से 06, ठाकुरदिया से 14 एवं बारनवापारा से 16 प्रशिक्षणर्थी शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम मूल रूप से विशेष पिछड़ी जनजातियों के आजीविका के संसाधनों…