सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगिनपारा जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगिनपारा जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने पांच लाख के इनामी माओवादी कोटला गंगा उर्फ मुचाकी गंगा को मार गिराया है, जो केरलापाल एरिया कमेटी में सक्रिय पदाधिकारी था। यह मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि माओवादी मूवमेंट की पुख्ता सूचना पर सुकमा DRG, STF और…
Author: Knock India
आज सुबह करीब छह बजे ग्राम पंचायत धुर्राबांधा के मोपका मार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मेन लाइन 33केवी का बिजली खंभा टूट गया। जिससे धुर्राबांधा, मोपका और निपनिया मार्ग पूरी तरह से आवागमन के लिए बंद हो गया है। घटना के बाद से ग्रामवासी बिजली और पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। पीने के पानी की किल्लत ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है। हालांकि, बिजली विभाग को सूचित कर दिया गया है। लेकिन घंटों बीतने के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को…
Actress Nandini Kashyap Arrested: एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। ‘हिट एंड रन’ मामले में 30 जुलाई (बुधवार) को देर रात करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार किया है। नंदिनी कश्यप ने 21 साल के युवक को कार से टक्कर मारने के बाद फरार हो गईं थी। शख्स की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस की कार से युवक को टक्कर मारने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। दरअसल असमिया एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप ने नलबाड़ी पॉलिटेक्निक संस्थान के छात्र को तेज गति से टक्कर…
केंद्र सरकार(Central Government) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (Supeme Court) को सूचित किया कि देश में कुल 75,629 एकड़ रक्षा भूमि में से 2,024 एकड़ पर व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर रखा है. इसके अतिरिक्त, 1,575 एकड़ भूमि उन लोगों के अनधिकृत कब्जे में है, जिन्होंने कृषि के उद्देश्य से इस भूमि को लीज पर लिया था. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ को अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने सूचित किया कि राज्य की रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है और अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. केंद्र सरकार…
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज सुबह भूकंप के झटके से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह करीब 7 बजकर 31 मिनट पर आए हल्के भूकंप के झटकों को लोगों ने साफ महसूस किया. करीब 4 से 5 सेकंड तक घरों में रखे बर्तन खनकते रहे और दरवाजे-खिड़कियां हिलती रहीं. झटकों के महसूस होते ही लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए. हालांकि इस भूकंप से किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है. कई लोग देर तक एहतियात के तौर पर घर के बाहर ही खड़े रहे. प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की…
दिलशाद अहमद, सूरजपुर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा 27 जून को आयोजित आबकारी आरक्षक परीक्षा में हिन्दू परीक्षार्थियों के हाथों में बंधे कलावा को काटकर जूते-चप्पल में फेंके जाने का मामला तुल पकड़ लिया है. हिन्दू संगठनों की गई शिकायत पर जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. घटना 27 जून को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान घटित हुई थी. शिकायतकर्ता अमन यादव व अन्य ने आरोप लगाया था कि आबकारी आरक्षक की परीक्षा में हिन्दू परिक्षार्थियों के हाथों में बंधे कलावा को कटा कर…
रायपुर. 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. बुधवार को नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ के 550 से अधिक तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने प्रदर्शन किया था. तहसीलदार संघ का कहना है कि अब वे “संसाधन नहीं तो काम नहीं” के सिद्धांत पर काम करेंगे. तहसीलदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे का कहना है कि संसाधन और सुविधा नहीं मिल पाने के कारण हम अपनी लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं. 30 जुलाई की हड़ताल के बाद भी सरकार ने हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं…
रायपुर. अगस्त महीने में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे बड़े त्योहारों के चलते छत्तीसगढ़ में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा हर रविवार और महीने के दो शनिवार को भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेगी. आम लोगों से लेकर व्यापारियों सभी के लिए जरूरी है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें, ताकि छुट्टियों में किसी तरह की असुविधा न हो. छत्तीसगढ़ में अगस्त में कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. ये छुट्टियां त्योहारों, सप्ताहांत और राष्ट्रीय अवकाशों के कारण रहेंगी. इस दौरान बैंक शाखाएं…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1) मंत्रिपरिषद द्वारा भारत सरकार के खान मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देश और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 के संशोधित गाईडलाईन्स के अनुसार छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में आवश्यक संशोधन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इससे न्यास के पास उपलब्ध राशि का न्यूनतम 70 प्रतिशत राशि का व्यय उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निःशक्तजन के…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-3, ग्राम-परसदा में 7.96 एकड़ भूमि क्रिकेट एकेडमी की स्थापना हेतु आबंटित करने का निर्णय लिया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि सरकारी व्ययन नियमों के तहत, गैर-लाभकारी संस्थाओं को सीधे भूमि आवंटन का प्रावधान नहीं है, लेकिन इस विशेष मामले में राज्य शासन ने…