रायपुर। आरंग के पारागांव में महानदी पुल से कूदने वाली विवाहित महिला स्वाति त्रिवेदी पति अजय त्रिवेदी (उम्र 27 वर्ष) की लाश आज सुबह नदी में तैरती मिली है. पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बता दें कि आरंग पुलिस को सोमवार सुबह ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल में एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था, जिसके आधार पर कूदने वाली महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में की गई थी. गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली.
मृतिका स्वाति त्रिवेदी के बारे में आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतिका की शादी दो वर्ष पहले संतोषी नगर रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी, दोनों की ढाई माह की बच्ची भी है. मृतिका का मायका ग्राम पारागांव है और रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी. रविवार को मृतिका के पति और सास ससुर उनसे मिलने पारागांव आए थे. दोनों स्वाति और बच्ची से मिलने के बाद सभी उसी दिन वापस चले गए. अगले दिन यानी सोमवार सुबह लगभग 5 बजे स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकलती थी. स्वाति की स्कूटी और दुपट्टा महानदी पुल पर मिला था, इसी के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही थी. स्वाति की लाश आज नदी में तैरेत हुए मिली.
Author Profile
Latest entries
RaipurMarch 16, 2026गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
RaipurMarch 16, 2026CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
CRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
CRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई




