रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के नए भिलाई जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने भिलाई नगर निगम के 260 करोड़ रुपए की लागत से तैयार विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भिलाई में सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन और भिलाई नगर निगम क्षेत्र में लगभग 241 करोड़ रुपए की लागत से 66 कार्यों का भूमि पूजन और 19 करोड़ रुपए की लागत से 46 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने शहर को 260 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय से कार्यकर्ता रणनीति बनाकर जनता के बीच और अधिक मजबूती से काम करेंगे। इसके लिए उन्होंने जिलेभर के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए नक्सलवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को करीब 20 महीने हो गए हैं और इस दौरान जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ लगातार मजबूती से मोर्चा संभाला है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होगा।
उन्होंने कहा कि नक्सली अब आत्मसमर्पण कर रहे हैं और हमारे जवान बड़ी नक्सली वारदातों को रोकने में लगातार सफल हो रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल में राज्य में अपराध बढ़ गया था। भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण हो रहा है और अपराधी कानून के शिकंजे में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है और जनता को सुरक्षा का भरोसा मिला है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव और पवन साव मंच पर उपस्थित रहे। वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव और अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




