कांकेर। पत्नी का इलाज करवाने पहुंचे शख्स ने डॉक्टर से ही एक करोड़ ठग लिए. रकम दोगुना करने का झांसा देकर उसने 2018 से 2024 के बीच कुल 6 सालों में एक करोड़ रुपए ऐंठे. किस्तों में दी जाने वाली निवेश की रकम 2 लाख रुपए बढ़कर 10 लाख तक पहुंच गई. डॉक्टर को इस बीच जरा भी भनक नहीं लगी कि उनसे ठगी हो रही है. इस साल जब रकम लौटाने की बात कही, तो व्यक्ति आना-कानी करने लगा. इसके बाद पीड़ित की बेटी ने कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. मामले में एक आरोपी को गिरतार कर लिया गया है.…
Author: Knock India
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई. छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उनके साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए कहा कि शेखर दत्त बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में उनका अतुलनीय योगदान था. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दिवंगत शेखर दत्त प्रतिभा के धनी थे. शेखर दत्त ने सेना में रहते देश का मान बढ़ाया. आईएएस के रूप में प्रशासनिक सेवा की. प्रदेश के…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी (जी.ई. रोड) स्थित कार्यक्रम स्थल में आयोजित भालेराव स्मृति सम्मान, विद्यार्थी सम्मान, गौरव अलंकरण सम्मान और वरिष्ठ सदस्य सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस गरिमामयी आयोजन में उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया। छात्रों को दी बधाई, वरिष्ठों को मिला विशेष सम्मान वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने अपने हाथों से मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें उनकी कड़ी मेहनत, लगन और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने समाज के वरिष्ठ सदस्यों को श्रीफल…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ बरसात में सड़कों और पुल-पुलियों की स्थिति तथा उनकी मरम्मत के लिए किए जा रहे कार्यों समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परफॉर्मेंस गारंटी के तहत सड़कों की मरम्मत की भी जानकारी ली। बैठक में वर्षा ऋतु में अतिवृष्टि से मार्गों को अवरुद्ध होने से बचाने तथा अप्रिय घटनाओं को रोकने निगरानी एवं आवश्यक उपायों की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। उप…
रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धर्मजीत सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। बता दें कि आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र की शुरुआत हो रही है। पांच दिवसीय इस सत्र का समापन 18 जुलाई को होगा इस तरह इस सेशन में पांच बैठकें होंगी। बात करें प्रश्नों का तो सत्र…
रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा का मार्ग है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, और यही किसी भी राष्ट्र की प्रगति की नींव होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता का मूल आधार शिक्षा ही है। ख्यमंत्री साय ने कहा…
कोरबा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बारीउमराव के जलहल गांव में एक बीमार महिला को एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। परिजनों को मजबूरन उसे खाट पर लेकर 7 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। करसीला एक्का (37 साल) मौसमी बीमारी से पीड़ित थी। तेज बुखार के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी। पति रामधन एक्का ने एम्बुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उस समय तेज बारिश हो रही थी। परिजन मरीज को खाट पर लिटाकर लीमगांव की ओर चल पड़े। बारिश से बचाने के लिए खाट को तिरपाल से ढंका और मरीज को छाता…
कबीरधाम। बीजेपी विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे कबीरधाम जिले से जल लेकर अमरकंटक प्रस्थान करने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु मेला मैदान, नया नगर पालिका परिसर, अमरकंटक, जिला अनूपपुर में निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की सुविधा कल से प्रारंभ हो गई है। सावन माह के आज प्रथम दिन 11 जुलाई को लगभग 500 कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन हुआ जिनकी सेवा करने का हमें सुखद सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसके लिए मैं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही कबीरधाम जिले के समस्त कांवड़ यात्रियों…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक शख्स की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को बरामद कर मर्चुरी के लिए भिजवा दिया. जानकारी के मुताबिक, उरला थाना क्षेत्र के अछोली इलाके में दृष्टिहीन शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया. शव को मर्चुरी में रखा गया है. आज पोस्टमार्टम होगा. मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रथम चरण की काउंसलिंग 15 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक चलेगी। प्रथम चरण की काउंसलिंग में 15 जुलाई को ऑनलाईन पंजीयन करने वाले अभ्यर्थियों को पीएटी परीक्षा की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जायेगा। 16 से 18 जुलाई तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में प्रातः 8 बजे से शाम 5ः30 तक दस्तावेजों का परीक्षण किया जायेगा।…