Author: Knock India

रायपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा स्थानीय टाउन हॉल में लगाई गई राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान वीर क्रांतिकारियों के जीवनवृत्त पर आधारित इस छायाचित्र प्रदर्शनी को विद्यार्थियों, युवाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने सराहा। 15 अगस्त से लगाई गई इस प्रदर्शनी के अंतिम दिन बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, युवा और विभिन्न वर्ग के लोग आए। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी…

Read More

कोंडागांव. जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चचेरे भाई ने षड्यंत्र रचकर 60 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दी थी. पूरा मामला कोंडागांव का है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मो. मजहर अली खान पूर्व में भी जिला दुर्ग एवं थाना कोतवाली कोण्डागांव से कई मामलों में जेल जा चुका है. एसपी वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में व अति. पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम ने हत्या की साजिश रचने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल 20…

Read More

जगदलपुर। जमीन दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि उसने एक व्यक्ति के साथ जमीन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी की थी। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के लालबाग निवासी हरिनंदन सिंह 64 वर्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की। उसने बताया कि सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने 2020-21 में जगदलपुर के आस-पास जमीन की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच उनकी मुलाकात बोरपदर के वैद्यनाथ ठाकुर से हुई, जिससे पता चला कि बयागुड़ा टोल टैक्स नाके के पास तीन एकड़ नजूल…

Read More

बस्तर की धरती के जनप्रतिनिधि और सांसद महेश कश्यप बुधवार को अपने परिवार — धर्मपत्नी चंपा कश्यप और पुत्री क्षमता कश्यप — के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांसद भवन, नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे। यह मुलाकात न केवल आत्मीय रही बल्कि इसमें बस्तर की पहचान और संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। इस मौके पर सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी को विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस आमंत्रण को पूरे आत्मीय भाव से स्वीकार किया और समय निकालकर बस्तर दशहरे में शामिल होने का आश्वासन भी दिया। मुलाकात के दौरान सांसद कश्यप ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और बस्तर में…

Read More

रायपुर। CM साय जापान और साउथ कोरिया के लिए रवाना हुए। माना एयरपोर्ट में उन्होंने कहा, “आज जापान और साउथ कोरिया का प्रवास है…जापान और साउथ कोरिया में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और फूड प्रोसेसिंग, इन तीनों क्षेत्रों में अच्छा काम है और छत्तीसगढ़ में भी इस क्षेत्र में अपार संभवानाएं हैं। हम अपने प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर जा रहे हैं और यहां निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करेंगे…” दरअसल, सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार जापान के ओसाका में 13 अक्टूबर 2025 तक वर्ल्ड एक्सपो 2025 आयोजित हो रही है। इसमें छत्तीसगढ़ अपनी धरोहर और विकास यात्रा…

Read More

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपने विदेश दौरे को लेकर कहा, आज जापान एवं दक्षिण कोरिया के दस दिवसीय प्रवास पर रवाना हो रहा हूं।स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में शुभकामनाएं देने पहुँचे मेरे सम्माननीय सहयोगी कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम , टंकराम वर्मा , गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं विधायक पुरंदर मिश्रा का हृदय से आभार। छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति के साथ तेजी से औद्योगिक विकास व निवेश का केंद्र बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सबके स्नेह और मंगलकामनाओं से यह प्रवास निश्चित ही प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में नए अवसरों…

Read More

अंबागढ़। केन्द्र सरकार की लखपति दीदी योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव के साथ ही उनके आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैै। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जुड़कर आज जिले की ग्रामीण महिलाओं ने स्वावलंबन की नित नई मिसाल पेश कर रही है। जिसकी एक बानगी ओटेबाधा की श्रीमती गायत्री यादव के रूप में देखने को मिली। विकासखंड अंबागढ़ चौकी के जय माँ रानी दुर्गावती समूह ओटेबांधा की गायत्री यादव समूह से जुडऩे के साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त होने एवं नवाचार की उनकी सोच ने उन्हें ई-रिक्शा चलाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें उनके पति…

Read More

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग मनोज कुमार पिंगुआ एवं जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में संकल्प उत्कल घासी घासिया महिला समाज, रायपुर की अध्यक्ष वीणा शेन्द्रे एवं समाज के अन्य सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।

Read More

रायपुर। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनांओ का लाभ अब सुदूर वनांचल, दुर्गम, पहाड़ी क्षेत्रों और समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुुल्य बसाहटों तक पहुँच रही हैं। जिसकी बानगी कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला के वनांचल ग्राम कोयलारी, ग्राम पंचायत चेन्द्रादादर के निवासी सुध्धू बैगा (पिता महरू बैगा) में देखने को मिलती है, जो विशेष पिछड़ी जनजाति ’बैगा’ समुदाय से आते हैं। सुध्धू बैगा अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में निवास करते थे। सुध्धू बैगा मजदूरी कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते है, उनके लिए अपना घर बनाना…

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (गुरुवार, 21 अगस्त 2025) दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 08:20 बजे रायपुर स्थित सीएम हाउस, सिविल लाइन से प्रस्थान करेंगे और 08:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर का कार्यक्रम रिजर्व रखा गया है। इस दौरान वे दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, आगे का विस्तृत दौरा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और केंद्र से समन्वय से जुड़ा हुआ है। माना जा…

Read More