केशकाल। केशकाल से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक 6 साल की बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर अपने साथ लेकर गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग ने बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। बच्ची को जब पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद डॉक्टरों ने इस पूरे मामले की जानकारी BMO को दी। BMO ने पूरे मामले की जानकारी केशकाल पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह




