रायपुर, 22 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 सितम्बर को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम मेें 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धमतरी जिले को 245 करोड़ 80 लाख की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री राम विचार नेताम, मंत्री श्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी एवं श्री भोजराज नाग, विधायक श्री अजय चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष…
Author: Knock India
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की…
कोरबा. खेत में काम कर घर लौट रहे ग्रामीण का सामना लोनर हाथी से हो गया. वह भागकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचता, इससे पहले दंतैल ने सूंड से पकड़कर ग्रामीण को जमीन पर पटक दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत तनेरा ग्राम के गोरिल्ला डांड़ की है. जानकरी के मुताबिक, धन सिंह गोंड़ 45 वर्ष परिवार सहित निवास करता था. धनसिंह रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे खेत के समीप जंगल से जलाऊ लकड़ी लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान उसका सामना लोनर हाथी से हो गया. धन सिंह…
रायपुर। नई जीएसटी दरें लागू होने पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, ” आज से GST उत्सव प्रारंभ हुआ है…पीएम मोदी ने देश के 140 करोड़ जनता को उपहार दिया है और पीएम मोदी द्वारा ही संभव है…इससे देश को काफी लाभ और उनका पैसा बचेगा, उनकी बचत बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगा।” बता दें कि आज यानी 22 सितंबर से घी, पनीर खरीदने से लेकर कार और AC खरीदना भी सस्ता हो गया है। सरकार ने 3 सितंबर को GST में कटौती का ऐलान किया था, जो आज से लागू हो गई है। अब केवल…
रायपुर। शहीद राइफलमैन रंजीत कश्यप का पार्थिव शरीर रायपुर पहुंचा, इस दौरान एयरपोर्ट पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कंधा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा, मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए कायरतापूर्ण हमले में हमारे बस्तर के वीर सपूत राइफलमैन रंजीत कश्यप जी ने सर्वोच्च बलिदान दिया। आज रायपुर एयरपोर्ट पर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ईश्वर शहीद आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति दें। रायपुर हवाई अड्डे पर आयोजित समारोह में उनके वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें फूलों की…
कबीरधाम। जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने, समय पर आवास पूर्ण न कराने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर बोड़ला विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मुड़वाही के सचिव प्रदीप धुर्वे को निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत कबीरधाम के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना की प्र्रगति की गहन समीक्षा की। विकासखंड बोड़ला की ग्राम पंचायत शीतलपानी, कुकरापानी, राजाढार, दुर्जनपुर, केसामार्दों लूप, मुड़घुसरी, बेंदा और मुड़वाही सहित कई ग्राम पंचायतों में लंबे समय से आवास निर्माण अधूरा पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित…
रायपुर। CM साय ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, माता रानी के आगमन की तैयारी पूरे हर्ष और उल्लास के साथ हो रही है। छत्तीसगढ़, शक्तिपीठों की धरती है। दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी, डोंगरगढ़ की मां बमलेश्वरी, रतनपुर की मां महामाया, चंद्रपुर की मां चंद्रहासिनी और कुदड़गढ़ की मां बागेश्वरी सहित ग्राम-ग्राम में पूजित माता शक्ति हमें समाज की बुराइयों को दूर कर, आदर्श समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं। आइए, नवरात्रि के इस पावन अवसर पर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें। माँ आदि शक्ति निश्चित ही हमारे संकल्पों को…
रायपुर/रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी 2.0 सुधारों की जोरदार तारीफ की। उन्होंने इसे ऐतिहासिक रिफॉर्म बताया। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह सुधार न केवल अर्थव्यवस्था को गति देंगे, बल्कि रोजगार सृजन और बचत क्षमता में भी वृद्धि करेंगे। सोमवार से लागू हो रहे इन बदलावों से 300 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स में कमी होगी, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। ओ.पी. चौधरी ने कहा, “सोमवार से जीएसटी का मुहूर्त है। पीएम मोदी ने बड़े रिफॉर्म करते…
दिल्ली/रायपुर। देश में नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर 2025 से जीएसटी रिफॉर्म्स (GST 2.0) लागू हो गए हैं और इसके साथ ही रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले किराना सामान, डेयरी प्रोडक्ट्स से लेकर टीवी-एसी और कार-बाइक्स तक तमाम चीजों के रेट में भी बदलाव होने जा रहा है और ये सस्ते हो गए हैं. वहीं कुछ विलासिता से जुड़ी और हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स की मार बढ़ने वाली है यानी ये महंगी हो गई हैं. सरकार ने GST में बदलाव करते हुए इसके नए टैक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को जरूरी वस्तुओं और व्यापक बाजार के उत्पादों को अधिक किफायती बनाने…
Bhilai. भिलाई। पुलिस और नशा नियंत्रण टीम के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “विश्वास” के तहत हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ करण को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ लगातार की जा रही कार्यवाहियों का हिस्सा है और इसे एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत अंजाम दिया गया। मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई जानकारी मिली कि लवप्रीत सिंह, निवासी शंकर नगर, कुम्हारी, अपने कब्जे में अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अहिवारा रोड पर…