रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को मूर्त रूप देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों को पूरक पोषण आहार “रेडी-टू-ईट” निर्माण का कार्य पुनः सौंपा है। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत रायगढ़ जिले से हुई है। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ की 10 महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र प्रदान किए थे। इसके बाद मशीन इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से किया गया और अब रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कोतरलिया से “रेडी-टू-ईट” उत्पादन का शुभारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पहल महिलाओं को…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने “कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्, वसुदेव श्रीकृष्ण, देवकी नंदन श्रीकृष्ण” का स्मरण करते हुए श्रद्धा और भक्ति के भाव प्रकट किए। मुख्यमंत्री ने नंदलाल, माखनचोर और गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण केवल एक देवता ही नहीं, बल्कि जीवन दर्शन और मार्गदर्शक भी हैं। उनके उपदेश आज भी समाज और मानवता को धर्म, नीति और न्याय के पथ पर चलने की सीख देते हैं। https://twitter.com/vishnudsai/status/1956743920437670011
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अगले 48 घंटे बेहद अहम साबित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त को मंत्रालय (नया रायपुर) में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि अगर 18 अगस्त को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, तो 19 अगस्त की कैबिनेट बैठक पहली बार विस्तारित टीम साय के साथ होगी। यही वजह है कि राजधानी से लेकर दिल्ली तक सियासी समीकरण और लॉबिंग तेज हो गई है। क्या-क्या हो सकता है ? 18 अगस्त: नए मंत्रियों…
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव डॉ. रवि मित्तल, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर । राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश का वाचन भी किया। समारोह में 17 प्लाटूनों ने भव्य मार्च पास्ट कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह मार्च पास्ट भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री ईशु अग्रवाल के नेतृत्व में हुई। इस बार उड़ीसा प्रदेश की पुलिस टुकड़ी आमंत्रित वर्ग में परेड में शामिल हुई। परेड के टूआईसी श्री सिद्धार्थ सिंह चौहान थे।…
रायपुर 14 अगस्त 2025// हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखेंगे, अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई और भारत माता और अमर बलिदानी रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तिरंगे…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का पूर्ववर्ती सरकार के दौरान गठन तो किया गया, लेकिन इसके बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास पर पूर्ववर्ती सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया है और अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को सशक्त अधोसंरचना और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यहां का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 611.21 करोड़ रुपये की लागत के 71…
गहोई यूथ रायपुर ने यातायात पुलिस के द्वारा जो छत्तीसगढ़ में रोड पर बैठी हुई गाय माता और उससे होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुहिम चलाई जा रही है ।इस मुहिम में सहयोग करने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा गहोई यूथ ग्रुप से संपर्क किया गया और गहोई यूथ के समाजसेवा को देखते हुए उनसे सहयोग मागा गया ।इस अभियान की जानकारी जैसे ही गहोई यूथ ग्रुप को दी गई उन्होंने तुरंत इस अभियान में मदद करने का निश्चय किया और सारे गहोई यूथ के मेंबर्स ने अपने ख़ुद के फण्ड से गाय माता को रेडियम बेल्ट…
Durg. दुर्ग। जिले में खरीफ 2025 में कृषकों की मांग अनुसार उर्वरकों का प्राथमिक सहकारी समिति एवं निजी प्रतिष्ठानों में भंडारण किया गया। गत वर्ष सहकारिता क्षेत्र में 42164 मि.टन उर्वरक वितरण हुआ था। जिले में इस वर्ष सहकारिता क्षेत्र में कुल 43886 मि.टन का भंडारण किया गया जो कि गत वर्ष की वितरण की तुलना से 04 प्रतिशत अधिक है। वर्तमान में प्राथमिक सहकारी समितियों में 2956 मि.टन शेष है, जिसका उठाव कृषकों द्वारा आवश्यकतानुसार किया जा रहा है। उप संचालक कृषि से मिली जानकारी अनुसार वैश्विक समस्या के कारण जिले को गतवर्ष की तुलना में वर्तमान खरीफ 2025…
भानुप्रतापपुर,13अगस्त (वेदांत समाचार)। भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग 15 दिन पहले जिले के नरहरपुर विकासखंड में शव दफनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई थी। अब ताजा मामला कांकेर जिला मुख्यालय से लगभग 125 किलोमीटर दूर ताडोकी थाना क्षेत्र के हवेचूर गांव से आया है, जहां ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना सभा कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला मुख्यालय के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।…