रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चर्चित चांदमारी डबरी हत्याकांड का धरमजयगढ़ पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मामूली बात की रंजिश के चलते प्लानिंग के साथ युवक के सिर पर लोहे की रॉड और पेचकस से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया है। आज थाना धरमजयगढ़ में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी ने प्रेस कांफ्रेस में हत्याकांड का खुलासा किया । उन्होंने बताया कि थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र के डुगरूपारा निवासी कैलाश सारथी पिता रामपुकार सारथी 19 साल का शव 22 अक्टूबर के…
Author: Knock India
रायपुर। राजधानी रायपुर में 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाले सूर्य उपासना के पवित्र पर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम रायपुर ने महादेवघाट पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया है. यह अभियान महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है. महादेवघाट छठ पूजा समिति के अनुरोध पर भगवान सूर्यनारायण के भक्तों की सुविधा और Clean Environment सुनिश्चित करने के लिए यह Cleanliness Drive शुरू किया गया है. जोन 8 के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, माधव राव सप्रे वार्ड…
रायपुर: छत्तीसगढ़ का पर्वतीय और हरियाली से आच्छादित जिला जशपुर एक बार फिर उत्सव, संस्कृति और रोमांच का केंद्र बनने जा रहा है। यहाँ आगामी 6 से 9 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ में प्रदेश और देशभर से पर्यटक प्रकृति की गोद में रोमांचक अनुभवों, जनजातीय परंपराओं और सामुदायिक उत्सव के रंगों का आनंद लेंगे। यह आयोजन प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय परंपराओं और आधुनिक रोमांच का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा। प्रकृति की गोद में चार दिन का उत्सव जशपुर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, पहाड़ियों और हरे-भरे जंगलों के कारण पहले से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र…
रायपुर। पद्मश्री पीयूष पांडे के निधन पर CM साय ने दुःख जताया है, विज्ञापन जगत के एक अद्भुत व्यक्तित्व के रूप में उन्होंने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से कहानी कहने की कला को एक नई परिभाषा दी और हमें “कुछ खास है जिंदगी में, दो बूंद जिंदगी की, हर घर कुछ कहता है, चल मेरी लूना, फिर एक बार मोदी सरकार” जैसी अनेक अविस्मरणीय एवं कालजयी रचनाएं दीं। कौन थे पीयूष पांडे? पीयूष पांडे का जन्म 1955 में जयपुर, राजस्थान में हुआ था। 1982 में वो ओगिल्वी में शामिल हुए। 27 साल की उम्र में, उन्होंने अंग्रेजी-प्रधान विज्ञापन जगत में कदम रखा और उसे हमेशा…
रायपुर। भारत के नए युग में नगरीयकरण की दिशा तेज़ी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ का नवा रायपुर अटल नगर एक आदर्श उदाहरण के रूप में उभरा है। रायपुर के समीप स्थित यह नियोजित शहर केवल एक प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि एक आधुनिक, हरित और स्मार्ट सिटी की अवधारणा का जीवंत नमूना है। इस नगर को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि यह आने वाले दशकों तक सतत विकास और स्मार्ट जीवन शैली का प्रतीक बने। पुराने रायपुर में जनसंख्या वृद्धि और यातायात के दबाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2000 के बाद…
रायपुर: छत्तीसगढ़ यह नाम अब केवल हरियाली और संस्कृति का पर्याय नहीं रहा, बल्कि भारत की खनिज राजधानी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुका है। देश के कुल खनिज भंडार का बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ की धरती में छिपा है। यही कारण है कि राज्य की अर्थव्यवस्था में खनिजों का योगदान लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद जीएसडीपी में खनिज क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है। राज्य गठन के समय खनिज राजस्व 429 करोड़ रूपए था, जो अब बढ़कर 14 हजार 592 करोड़ हो गया है। 25 साल में राज्य का…
रायपुर 22 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को शरण दी थी। यह पर्व हमें बताता है कि जब…
रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवम्बर को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपने रोमांचकारी करतबों से छत्तीसगढ़ और देशवासियों को गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर देगी। यह शो रजत जयंती समारोह का सबसे विशेष आकर्षण होगा। छत्तीसगढ़ के आकाश में गूंजेगा भारतीय शौर्य राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरोबैटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। नवा रायपुर के आसमान में जब सूर्यकिरण टीम उड़ान भरेगी,…
रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव मैदान के सामने स्थित धरना स्थल का रखरखाव (संधारण) कार्य किया जाएगा, इस लिए धरना स्थल पर आगामी आदेश तक धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई है। एनआरडीए के सीईओ के पत्र के अनुसार यह काम लगभग दो महीने तक चलेगा। इस दौरान संधारण कार्य पूर्ण होने तक धरना स्थल को नगर विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। रखरखाव कार्य पूरा होने तक तूता धरना स्थल पर किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन या सभा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर डॉ गौरव…
रायपुर। रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच पर गंभीर आरोप लगा है। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी से दो लाख चुरा लिये। कारोबारी ने इसकी शिकायत दुर्ग एसएसपी से की। दुर्ग पुलिस ने पीड़ित कारोबारी की शिकायत प्रतिवेदन को रायपुर एसएसपी को भेज दिया हैं। बताया जा रहा है कि एसएसपी रायपुर ने क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है। दरअसल, रायपुर क्राइम ब्रांच को एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। इस सूचना…