Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Raipur

    निवेश केंद्र बनकर उभर रहा नवा रायपुर

    Knock IndiaBy Knock IndiaOctober 24, 2025No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। भारत के नए युग में नगरीयकरण की दिशा तेज़ी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ का नवा रायपुर अटल नगर एक आदर्श उदाहरण के रूप में उभरा है। रायपुर के समीप स्थित यह नियोजित शहर केवल एक प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि एक आधुनिक, हरित और स्मार्ट सिटी की अवधारणा का जीवंत नमूना है। इस नगर को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि यह आने वाले दशकों तक सतत विकास और स्मार्ट जीवन शैली का प्रतीक बने।

    पुराने रायपुर में जनसंख्या वृद्धि और यातायात के दबाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2000 के बाद एक नए प्रशासनिक एवं आवासीय केंद्र के निर्माण की योजना बनाई। इसी से जन्म हुआ- नवा रायपुर अटल नगर का। इस शहर का उद्देश्य केवल सरकारी कार्यालयों को स्थानांतरित करना नहीं, बल्कि एक वेल-प्लांड, पर्यावरण-अनुकूल और तकनीकी रूप से उन्नत नगरीय केंद्र बनाना था, जो राज्य के समग्र विकास को दिशा दे सके।

    नवा रायपुर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी आधुनिक अधोसंरचनाहै। चौड़ी सड़कें, साइकिल ट्रैक, पैदल पथ और स्वचालित ट्रैफिक नियंत्रण प्रणाली शहर को सुचारू रूप से जोड़ती है। फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क, वाई-फाई ज़ोन, ई-गवर्नेंस, और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम जैसी तकनीकें इसे डिजिटल रूप से सक्षम बनाती हैं। शहर में लगभग 30% भूमि हरित क्षेत्र के रूप में सुरक्षित है। सेंट्रल पार्क जैसे आकर्षण इसे एक ‘ग्रीन सिटी’ बनाते हैं। सौर ऊर्जा संयंत्र और ऊर्जा दक्ष इमारतें इसे पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाती हैं।

    नवा रायपुर न केवल रहने के लिए बेहतर शहर है, बल्कि यह निवेश का नया हब भी बनता जा रहा है। आईटी और आईटीईएस उद्योगों के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित किए गए हैं। शैक्षणिक संस्थान, मेडिकल यूनिवर्सिटी और बिज़नेस पार्क निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए पारदर्शी नीतियाँ, भूमि आवंटन की सुविधा और सिंगल-विंडो सिस्टम लागू किया है। हाल के वर्षों में रियल एस्टेट, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्रों में निजी निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इन प्रयासों के कारण नवा रायपुर आज मध्य भारत का एक उभरता हुआ व्यावसायिक और प्रशासनिक केंद्र बन गया है।

    प्रथम चरण में प्राधिकरण को 02 कंपनियों मेसर्स स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद एवं मेसर्स रेडिकल माइंड्स टेक्नॉलाजिस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली से आवेदन प्राप्त हुये हैं। दोनो आवेदकों का कुल वार्षिक टर्न ओवर 110 करोड़ रूपए से ऊपर है, जिनमें वर्तमान में लगभग 6,500 कुशल कर्मचारी आईटी-आईटीज संबंधित गतिविधियों में कार्यरत है।

    आवेदनकर्ताओं से कुल 90 हजार वर्गफीट के बिल्ट-अप हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे लगभग 2,200 कुशल रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा पुनः आवेदन आमंत्रित किये गये हैं, जिसमें मेसर्स टेल परफारमेंस प्राइवेट लिमिटेड गुरूग्राम एवं मेसर्स एचआरएच नेक्सट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद से आवेदन अपेक्षित है। उक्त कंपनियों द्वारा लगभग 1 लाख 60 हजार वर्गफीट में आईटी-आईटीज इकाईयों के संचालन हेतु आवेदन किये जाने की संभावना है, जिससे लगभग 3,800 कुशल रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। नवा रायपुर का जीवन आधुनिकता और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है। यहाँ उच्चस्तरीय आवासीय क्षेत्र, स्वच्छ पर्यावरण, और सुगम परिवहन सुविधाएँ लोगों को आकर्षित कर रही हैं। शहर का लाइफस्टाइल मॉडल “वर्क-लिव-प्ले” पर आधारित है। अर्थात जहाँ रोजगार, आवास और मनोरंजन सभी निकटतम दूरी पर उपलब्ध हों।

    यद्यपि नवा रायपुर तीव्र गति से विकास कर रहा है, फिर भी कुछ चुनौतियाँ विद्यमान हैं। जैसे प्रारंभिक जनसंख्या वृद्धि की धीमी दर, निजी उद्योगों की सीमित संख्या, और शहरीकरण की सामाजिक स्वीकृति। हालांकि सरकार और नगर प्रशासन इन पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में मेट्रो कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रिक वाहन नेटवर्क और डिजिटल सिटी मैनेजमेंट सिस्टम जैसी परियोजनाएँ इसे विश्व-स्तरीय शहरों की श्रेणी में ला देंगी। नवा रायपुर अटल नगर आज आधुनिक भारत के सपने का साकार रूप है एक ऐसा शहर जहाँ योजना, तकनीक, पर्यावरण और निवेश का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यह केवल छत्तीसगढ़ की नई पहचान नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए एक स्मार्ट और सतत नगरीय विकास का मॉडल बन चुका है। तेज़ी से बढ़ते निवेश और उन्नत अधोसंरचना के साथ, नवा रायपुर आने वाले वर्षों में 21वीं सदी के भारत का भविष्य लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    आईटी हब की स्थापना

    डिजिटल युग में आईटी उद्योग सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेक्टर है। नवा रायपुर को आईटी का हब बनाने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार, वैश्विक कंपनियों को निवेश और राज्य को तकनीकी पहचान दिलाना है।नया रायपुर में आईटी पार्क और टेक्नोलॉजी टॉवर स्थापित किए जा रहे हैं।नया रायपुर में स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर, रिसर्च लैब और को-वर्किंग स्पेस विकसित किए जाएँगे।ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCCs) के लिए विशेष पैकेज दिया गया है, जिससे विदेशी कंपनियाँ यहाँ निवेश कर सकें।आईटी हब से हजारों युवाओं को सीधी नौकरी मिल सकेगी।राज्य के छात्रों को इंटर्नशिप और स्किल डेवलपमेंट के मौके मिलेंगे।आईटी सेवाओं का निर्यात बढ़ेगा, जिससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आईटी हब को राज्य की प्राथमिकता बताया और निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम 0.2 लागू किया, जिससे अनुमोदन प्रक्रिया आसान हो गई।

    2री मेगा परियोजना- टेक्स्टाइल पार्क

    छत्तीसगढ़ कपास उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां का पारंपरिक कोसा सिल्क और वस्त्र उद्योग दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री के निर्देश पर नया रायपुर में टेक्स्टाइल पार्क की स्थापना की जा रही है।इस पार्क में स्पिनिंग, वीविंग, डाईंग, गारमेंटिंग यूनिट्स होंगी। महिला स्व-सहायता समूहों और बुनकरों को सीधी भागीदारी मिलेगी और निर्यात प्रमोशन ज़ोन बनाया जाएगा, जिससे वस्त्रों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिले।टेक्स्टाइल पार्क से लाखों ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता मिलेगी।छत्तीसगढ़ का कोसा सिल्क वैश्विक ब्रांड बनेगा और राज्य के कपड़ा उद्योग को सीधी वैश्विक प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा। साय सरकार ने विशेष सब्सिडी और कर छूट देकर इस परियोजना को और भीआकर्षक बना दिया है।

    3री मेगा परियोजना -इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC)

    भारत इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, लेकिन आयात पर अत्यधिक निर्भर है। नया रायपुर का EMC इस कमी को दूर करेगा।EMC परियोजना में नवा रायपुर में मोबाइल फोन, लैपटॉप, टेलीविज़न, होम अप्लायंसेज का उत्पादन होगा।R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) के लिए अलग केंद्र होगा और वेस्ट मैनेजमेंट और रीसाइक्लिंग यूनिट्स भी विकसित होंगी।इस परियोजना से छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा।
आयात पर निर्भरता घटेगी और निर्यात के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं के लिए टेक्निकल जॉब्स उपलब्ध होंगी।

    4थी मेगा परियोजना- डिजिटल डेटा सेंटर

    डिजिटल इंडिया के दौर में डेटा सबसे बड़ी पूंजी है। नया रायपुर में बनने वाला एशिया का आधुनिकतम डेटा सेंटर राज्य को तकनीकी मजबूती देगा।यह टियर-4 लेवल का डेटा सेंटर होगा।इसमें क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी की सुविधाएँ होंगी और इसमें सरकारी और निजी दोनों तरह के डेटा का संरक्षण होगा। इस परियोजना से सरकारी सेवाएँ और अधिक पारदर्शी और डिजिटल होंगी। स्टार्टअप्स को क्लाउड सेवाएँ सस्ती दरों पर मिलेंगी और छत्तीसगढ़ भारत का डिजिटल हब बनेगा।

    5वीं मेगा परियोजना- नया रायपुर रेल कनेक्टिविटी परियोजना

    रेल कनेक्टिविटी किसी भी शहर के विकास की रीढ़ होती है।इस परियोजना में रायपुर से नया रायपुर तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।नया रायपुर को विजयवाड़ा, नागपुर और बिलासपुर से जोड़ा जाएगा। नया रायपुर में आधुनिक रेलवे स्टेशन बनेगा।इस नए मेगा परियोजना से निवेशकों, पर्यटकों और छात्रों की आवाजाही आसान होगी और नए शहर की आर्थिक गतिविधियाँ तेज़ होंगी।

    6वीं मेगा परियोजना-सेमीकंडक्टर प्लांट

    सेमीकंडक्टर आज हर तकनीक की नींव हैं। भारत में इनका उत्पादन बहुत कम है।लेकिन नया रायपुर में एक बड़ा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया जाएगा।इसमें अरबों का निवेश होगा और वैश्विक कंपनियाँ साझेदारी करेंगी।यहाँ बनने वाले चिप्स का उपयोग मोबाइल, कार, लैपटॉप, रक्षा और अंतरिक्ष तकनीक में किया जाएगा।इस परियोजना से भारत की आयात पर निर्भरता लगभग ख़त्म हो जाएगी।छत्तीसगढ़ हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा और लाखों उच्च शिक्षित युवाओं को रोजगार मिलेगा।

    7वीं मेगा परियोजना- व्यापक वृक्षारोपण अभियान

    व्यापक वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्रीन नया रायपुर मिशन में माना जा रहा है कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। इसके लिए नवा रायपुर में 10 लाख पौधों का वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।अर्बन फॉरेस्ट, ऑक्सीजन पार्क, बायोडायवर्सिटी कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। जिसके फलस्वरूप नया रायपुर देश का सबसे हरा-भरा स्मार्ट सिटी बनेगा।प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना किया जा सकेगा और नागरिकों को शुद्ध वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य मिलेगा।

    8वीं मेगा परियोजना- आदिवासी संग्रहालय छत्तीसगढ़ की असली पहचान उसकी आदिवासी संस्कृति और परंपरा है।

    इसके लिए बनाए जा रहे आदिवासी संग्रहालयों में बस्तर, सरगुजा, जशपुर समेत सभी आदिवासी जनजातियों की कला और जीवन शैली प्रदर्शित होगी। जिसमें लाइव परफॉर्मेंस, हैंडीक्राफ्ट गैलरी, डिजिटल डिस्प्ले की सुविधा होगी। यहाँ पर्यटक छत्तीसगढ़ की आत्मा को महसूस कर सकेंगे।
इस परियोजना से आदिवासी कलाकारों को वैश्विक पहचान मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    9वीं मेगा परियोजना है फिल्म सिटी योजना

    इस परियोजना के तहत राजधानी के नया रायपुर में आधुनिक फिल्म सिटी बनाई जा रही है।इसमें स्टूडियो, एडिटिंग लैब, आउटडोर शूटिंग लोकेशन, साउंड सिस्टम होंगे।यह छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के लिए नई क्रांति साबित होगी। इस परियोजना से बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में यहाँ शूट होंगी।हजारों कलाकारों और तकनीशियनों को रोजगार मिलेगा और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को फिल्मों के माध्यम से पहचान मिलेगी।

    10वीं मेगा परियोजना है, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाएँ

    इस मेगा परियोजना में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम,ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म, सोलर पावर ग्रिड और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,हेल्थ और एजुकेशन हब को शामिल किया गया है। जिसके पड़ने वाले भावी प्रभाव से राज्य के नागरिकों को आसान, सुरक्षित और आधुनिक जीवनशैली मिलेगी और नया रायपुर “सस्टेनेबल और स्मार्ट सिटी” का आदर्श बनेगा।

    नवा रायपुर का यह विकास सिर्फ एक शहर का विकास नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आईटी हब से लेकर फिल्म सिटी और सेमीकंडक्टर प्लांट से लेकर आदिवासी संग्रहालय तक—ये सभी परियोजनाएँ नया रायपुर को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने वाली हैं। छत्तीसगढ़ का नवा रायपुर आने वाले समय में न सिर्फ राजधानी नहीं बल्कि भारत के भविष्य का चेहरा बनेगा।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाहRaipurMarch 16, 2026गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
    • CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चनाRaipurMarch 16, 2026CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
    • राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ायाCRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
    • अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाईCRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई
    Knock India

    Related Posts

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

    March 16, 2026

    CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

    March 16, 2026

    अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई

    March 16, 2026

    CG विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन आज, प्रश्नकाल में मंत्रियों से होंगे सवाल

    March 16, 2026

    रायपुर से पहली बार रीवा के लिए नई फ्लाइट कल से

    March 16, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

    March 16, 2026

    CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

    March 16, 2026

    अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.