रायपुर, 31 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कल मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रीपरिषद की बैठक में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह प्रस्ताव राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित है, जिसमें किसानों, भू-अर्जन से प्रभावित हितग्राहियों और राजस्व से जुड़े मामलों में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया गया है। अनुमोदित प्रस्ताव के तहत ग्रामीण कृषि भूमि के बाजार मूल्य की गणना के लिए 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्ड की दर को समाप्त करते हुए सम्पूर्ण रकबा की…
Author: Knock India
जशपुर जिले में शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम रायपुर, 31जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मनोरा विकासखंड के शासकीय कॉलेज भवन के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 61 लाख 25 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा अपने जशपुर प्रवास के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप दी गई है, जिस पर राज्य सरकार द्वारा तत्परता से अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जशपुर जिले के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और…
सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगिनपारा जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगिनपारा जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने पांच लाख के इनामी माओवादी कोटला गंगा उर्फ मुचाकी गंगा को मार गिराया है, जो केरलापाल एरिया कमेटी में सक्रिय पदाधिकारी था। यह मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि माओवादी मूवमेंट की पुख्ता सूचना पर सुकमा DRG, STF और…
आज सुबह करीब छह बजे ग्राम पंचायत धुर्राबांधा के मोपका मार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मेन लाइन 33केवी का बिजली खंभा टूट गया। जिससे धुर्राबांधा, मोपका और निपनिया मार्ग पूरी तरह से आवागमन के लिए बंद हो गया है। घटना के बाद से ग्रामवासी बिजली और पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। पीने के पानी की किल्लत ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है। हालांकि, बिजली विभाग को सूचित कर दिया गया है। लेकिन घंटों बीतने के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को…
Actress Nandini Kashyap Arrested: एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। ‘हिट एंड रन’ मामले में 30 जुलाई (बुधवार) को देर रात करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार किया है। नंदिनी कश्यप ने 21 साल के युवक को कार से टक्कर मारने के बाद फरार हो गईं थी। शख्स की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस की कार से युवक को टक्कर मारने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। दरअसल असमिया एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप ने नलबाड़ी पॉलिटेक्निक संस्थान के छात्र को तेज गति से टक्कर…
केंद्र सरकार(Central Government) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (Supeme Court) को सूचित किया कि देश में कुल 75,629 एकड़ रक्षा भूमि में से 2,024 एकड़ पर व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर रखा है. इसके अतिरिक्त, 1,575 एकड़ भूमि उन लोगों के अनधिकृत कब्जे में है, जिन्होंने कृषि के उद्देश्य से इस भूमि को लीज पर लिया था. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ को अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने सूचित किया कि राज्य की रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है और अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. केंद्र सरकार…
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज सुबह भूकंप के झटके से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह करीब 7 बजकर 31 मिनट पर आए हल्के भूकंप के झटकों को लोगों ने साफ महसूस किया. करीब 4 से 5 सेकंड तक घरों में रखे बर्तन खनकते रहे और दरवाजे-खिड़कियां हिलती रहीं. झटकों के महसूस होते ही लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए. हालांकि इस भूकंप से किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है. कई लोग देर तक एहतियात के तौर पर घर के बाहर ही खड़े रहे. प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की…
दिलशाद अहमद, सूरजपुर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा 27 जून को आयोजित आबकारी आरक्षक परीक्षा में हिन्दू परीक्षार्थियों के हाथों में बंधे कलावा को काटकर जूते-चप्पल में फेंके जाने का मामला तुल पकड़ लिया है. हिन्दू संगठनों की गई शिकायत पर जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. घटना 27 जून को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान घटित हुई थी. शिकायतकर्ता अमन यादव व अन्य ने आरोप लगाया था कि आबकारी आरक्षक की परीक्षा में हिन्दू परिक्षार्थियों के हाथों में बंधे कलावा को कटा कर…
रायपुर. 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. बुधवार को नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ के 550 से अधिक तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने प्रदर्शन किया था. तहसीलदार संघ का कहना है कि अब वे “संसाधन नहीं तो काम नहीं” के सिद्धांत पर काम करेंगे. तहसीलदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे का कहना है कि संसाधन और सुविधा नहीं मिल पाने के कारण हम अपनी लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं. 30 जुलाई की हड़ताल के बाद भी सरकार ने हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं…
रायपुर. अगस्त महीने में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे बड़े त्योहारों के चलते छत्तीसगढ़ में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा हर रविवार और महीने के दो शनिवार को भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेगी. आम लोगों से लेकर व्यापारियों सभी के लिए जरूरी है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें, ताकि छुट्टियों में किसी तरह की असुविधा न हो. छत्तीसगढ़ में अगस्त में कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. ये छुट्टियां त्योहारों, सप्ताहांत और राष्ट्रीय अवकाशों के कारण रहेंगी. इस दौरान बैंक शाखाएं…