रायपुर. अगस्त महीने में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे बड़े त्योहारों के चलते छत्तीसगढ़ में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा हर रविवार और महीने के दो शनिवार को भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेगी. आम लोगों से लेकर व्यापारियों सभी के लिए जरूरी है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें, ताकि छुट्टियों में किसी तरह की असुविधा न हो.
छत्तीसगढ़ में अगस्त में कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. ये छुट्टियां त्योहारों, सप्ताहांत और राष्ट्रीय अवकाशों के कारण रहेंगी. इस दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य ऑफलाइन बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा. हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और ATM जैसी सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी.
छत्तीसगढ़ में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
- 3 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 9 अगस्त शनिवार रक्षाबंधन (राज्य अवकाश)
- 10 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 15 अगस्त शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस
- 16 अगस्त शनिवार कृष्ण जन्माष्टमी (राज्य अवकाश)
- 17 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 23 अगस्त शनिवार चौथा शनिवार
- 24 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
- 26 अगस्त मंगलवार हरतालिका तीज (राज्य अवकाश)
- 31 अगस्त रविवार साप्ताहिक अवकाश
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




