Author: Knock India

Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 45 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत 4.5 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। नेहरू नगर चौक से आरोपी गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, 25 अगस्त की सुबह आबकारी विभाग दुर्ग की वृत-भिलाई क्रमांक-03 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी मनदीप सिंह भाटिया, निवासी नेहरू नगर चौक, भिलाई को पकड़ा। उसके…

Read More

बलौदाबाजार। सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल ने सोमवार को विकासखण्ड पलारी के ग्राम पंचायत अमेरा एवं सोनारदेवरी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत् हितग्राहियों का आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रथम किश्त प्राप्त अप्रारंभ आवास को प्रारंभ करने एवं द्वितीय किश्त प्राप्त हितग्राहियों को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही आवास हितग्राहियों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने तथा एक पेड़ मॉ के नाम से वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित किया गया । स्व सहायता समूह के सदस्यो को सेन्ट्रींग प्लेट उपलब्ध कराने तथा ग्राम पंचायत के सचिव को आवास निर्माण के तहत दिवाल लेखन अनिवार्य रूप से करानेे…

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत, आज रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष कार्यशाला “AI आधारित कार्यशाला – नवाचार की ओर एक कदम, AI के संग” का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला रायपुर कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें प्रोजेक्ट उदघोष टीम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था Artificial Intelligence (AI) के माध्यम से सरकारी योजनाओं और कार्यों को अधिक प्रभावी व आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने की तकनीकी जानकारी प्रदान करना। कार्यशाला में AI विशेषज्ञ श्री नितेश…

Read More

Raipur. रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने अपने खैरागढ़ प्रवास के दौरान अपने गोद लिए हुए ग्राम सोनपूरी का भ्रमण किया और जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब इनका लाभ अंतिम पंक्ति के हितग्राही तक पहुंचे। ग्राम सोनपूरी को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए उन्होंने सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने शासन की योजनाओं का लाभ ले चुके हितग्राहियों से फीडबैक लिया। जनसंवाद के दौरान विद्यार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु राजभवन से 5-5 हजार रुपए सहयोग देने की…

Read More

Raipur. रायपुर। प्रोजेक्ट दक्ष: हम होंगे स्मार्ट” अब एक नई दिशा और पहचान बना रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप इस परियोजना के माध्यम से जिले के शासकीय अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। प्रोजेक्ट दक्ष के अंतर्गत आज जिला कोषालय रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर, कार्यपालन अभियंता, मजप डिसनेट संभाग क्र 03 तिल्दा नेवरा तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अधिकारी / कर्मचारी के कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया गया। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता लाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में…

Read More

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य के समग्र विकास और प्रगति को लेकर आज राजभवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यपाल से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने शिष्टाचार भेंट की और राज्य की उन्नति को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए राज्य शासन और केंद्र सरकार मिलकर निरंतर प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा, आपदा प्रबंधन और पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में भी काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा को नई ऊँचाइयों…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कंपनी को छत्तीसगढ़ में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई तथा उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ये परियोजनाएँ न केवल कृषि मूल्य शृंखलाओं को मज़बूत करेंगी बल्कि उच्च-तकनीकी विनिर्माण को भी प्रोत्साहित करेंगी और राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर नए रोजगार अवसर सृजित करेंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण, सुगम प्रक्रिया और प्रत्येक स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करने के…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बीते 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से जीएसटी सुधार का ऐलान किया था और इसमें GST की दो दरें 5% और 18%, लागू करने का प्रस्ताव है. इसके बाद बीते 20 और 21 अगस्त को दिल्ली में हुई ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की बैठक में 12% और 28% जीएसटी स्लैब को खत्म करने के केंद्र के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी गई. अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार टेक्सटाइल और फूड प्रोडक्ट्स को 5 फीसदी के टैक्स स्लैब में लाने पर विचार कर रही…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की आगामी यात्रा और ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की सहभागिता पर कहा कि “हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत जल्द जापान आ रहे हैं। भारत और जापान की मित्रता ऐतिहासिक और गहरी है। उनके इस दौरे से यह संबंध और भी मजबूत होंगे और हमारे देश को अनेक लाभ प्राप्त होंगे।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की यात्रा भारत और जापान के बीच तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाएगी। इससे दोनों देशों की जनता…

Read More

Raigarh. रायगढ़। जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भीखम दास महंत उर्फ भीखो उर्फ विक्रम (40 वर्ष), निवासी बालमगोड़ा को पुलिस ने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा। मामला 10 अगस्त 2025 का है, जब आरोपी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामला थाना कोतरारोड़ अंतर्गत ग्राम बालमगोड़ा का है। 10 अगस्त को गांव की एक महिला (40 वर्ष) को ग्रामीणों की मदद से संजीवनी 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़…

Read More