Raigarh. रायगढ़। जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भीखम दास महंत उर्फ भीखो उर्फ विक्रम (40 वर्ष), निवासी बालमगोड़ा को पुलिस ने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा। मामला 10 अगस्त 2025 का है, जब आरोपी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामला थाना कोतरारोड़ अंतर्गत ग्राम बालमगोड़ा का है। 10 अगस्त को गांव की एक महिला (40 वर्ष) को ग्रामीणों की मदद से संजीवनी 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ लाया गया था। इलाज के दौरान उसी दिन महिला की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी भीखम दास महंत करीब छह माह पहले महिला को रेलवे स्टेशन से लाकर अपने साथ पत्नी की तरह रहने लगा था। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अक्सर महिला से विवाद करता और मारपीट करता था। कई बार ग्रामीणों ने उसे समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़June 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री




