धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार की अध्यक्षता में धमतरी पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में PHQ और IG कार्यालय रायपुर रेंज के निर्देशों के पालन की समीक्षा करते हुए जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निराकरण, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा कर दिशा निर्देश दिए गए। एसपी ने अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने, लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने तथा जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक के प्रमुख बिंदु ●वर्षवार एवं अपराध-शीर्षवार लंबित अपराध, चालान और मर्ग…
Author: Knock India
मुंगेली। जिले में एक महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। जगताकापा गांव की एक महिला ने 31 अगस्त 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का सरपंच इंदल गोंड शराब के नशे में उसके घर में घुस गया। आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश…
Raipur. रायपुर। पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में मुंबई और दिल्ली से रायपुर के लिए MDMA की तस्करी करने वाली नव्या मलिक को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने 4 सितम्बर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार नव्या मलिक हर्ष आहूजा की महिला मित्र रह चुकी हैं, जो पहले ही ड्रग्स मामलों में चर्चा में रह चुके हैं। पुलिस ने बताया कि नव्या को कल मुंबई से गिरफ्तार किया गया, जहां उसके अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने के पुख्ता सबूत मिले। रिपोर्ट में बताया गया है कि नव्या पेशेवर इंटीरियर डिजाइनर हैं और उनके कई प्रभावशाली लोगों के…
रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। लगभग दो सप्ताह से आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने किया। इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने कर्मचारियों की मांगों को पूरी गंभीरता से सुना और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एनएचएम के कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। ग्रामीण और शहरी इलाकों में 24 घंटे आम जनता की सेवा करने वाले इन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान सरकार…
रायपुर। बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है. छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में भी इसे लेकर आक्रोश का माहौल है. इस बीच राजधानी रायपुर में कल भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से महिला कार्यकर्ता जुटेंगी. भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना निंदनीय है. इसके खिलाफ राजधानी रायपुर में कल यानी 2 सितंबर को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. दोपहर 1 बजे…
दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में बाढ़, आपदा एवं राहत कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में दंतेवाड़ा के अलावा बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री साय ने विगत 26 एवं 27 अगस्त को हुई अतिवृष्टि से हुई हानि तथा प्रशासन द्वारा चलाए गए राहत कार्यों की जानकारी बैठक के माध्यम से ली। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रशासनिक अमलों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि…
दंतेवाड़ा। सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर बाढ़ से प्रभावित दंतेवाड़ा की पूनम पटेल की प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी आगे भी निर्बाध जारी रहेगी। पूनम पटेल, दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में रहकर पिछले तीन वर्षों से यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा में आई बाढ़ से प्रभावित होने के कारण पूनम का पूरा परिवार राहत शिविर में है। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूनम से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री की पहल पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु पूनम को आवश्यक पुस्तकें और एक नया टेबलेट उपलब्ध कराया गया है। अब पूनम की यूपीएससी तैयारी में…
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में हाल ही में आई बाढ़ से निपटने और प्रभावितों को आवश्यक मदद पहुँचाने में प्रशासन तत्पर रहा। अपने विदेश दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दक्षिण कोरिया से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। आज मुख्यमंत्री के दंतेवाड़ा के चूड़ी टिकरापारा पहुँचने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने प्रशासन द्वारा समय पर बचाव एवं राहत पहुँचाने के लिए आभार व्यक्त किया। मौजूद लोगों ने कहा कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से सभी प्रभावित परिवार सुरक्षित और सकुशल हैं। राहत शिविर में रहने, भोजन और इलाज जैसी सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।…
दंतेवाड़ा। सीएम साय ने आज दंतेवाड़ा के जिला कार्यालय में बाढ़, आपदा और राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिले के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी साझा की। सीएम ने X में बताया, बीते दिनों बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ से जन-धन और अधोसंरचना की जो क्षति हुई है वह अपूरणीय है, लेकिन प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने त्वरित कार्रवाई कर राहत पहुँचाने का जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थिति सामान्य होने तक राहत और स्वास्थ्य शिविर लगातार जारी रहें, प्रभावित परिवारों को…
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की मंशानुरूप रायपुर जिला प्रशासन की द्वारा “प्रोजेक्ट आओं बांटें खुशियां” का संचालन किया जा रहा है। के इसके तहत शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की अपना जन्मदिन नजदीकी आंगनबाड़ी अथवा स्कूल में मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज डिप्टी कलेक्टर तुलसी राठौर ने अपना जन्मदिन पूर्व माध्यमिक शाला, पिरदा के बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और न्योता भोज का आयोजन किया, जिसमें बच्चों को छोले की सब्जी, पूरी और खीर परोसी गई। पूरा माहौल उमंग और उल्लास से भर गया। इस अवसर पर शिक्षकगण भी…