कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। मुख्यमंत्री साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में पीएम जनमन आवास योजना के तहत पहाड़ी कोरवा वर्ग की अजगरबहार निवासी सुमत्री बाई, ग्राम चुईया के अमर सिंह कोरवा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम कुरूडीह के परदेशी राम यादव और ग्राम भैसमा के रामबंधु को आवास की चाबी एवं पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया। रेशम विभाग के स्टॉल में कोरबा निवासी…
Author: Knock India
कोरबा। जिले में अंतिम संस्कार के समय युवक जिंदा लौट आया। दरअसल, ससुराल गया बेटा 4 दिनों से लापता था। इसी दौरान पुलिस को डंगनिया नदी में एक युवक की लाश मिली। परिजनों ने टैटू और कपड़ों के आधार उसकी पहचान अपने लापता बेटे के रूप में की। परिजन शव को घर लेकर आए। उन्होंने अंतिम संस्कार की तैयारी तक कर ली थी, तभी बेटा दरवाजा खोलकर घर के अंदर घुसा। जिसे देख लोग भूत-भूत कहकर भागने लगे। बाद में पता चला कि परिजन किसी दूसरे युवक का शव घर ले आए थे। मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है।…
बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के मोहरा में कानफोडू डीजे बजाने पर पुलिस ने दो वाहन समेत साउंड सिस्टम जब्त कर लिया है. इसके साथ ही संचालक सुरेंद्र कुमार रजक एवं दीपक यादव के विरूद्ध छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 के नियम धारा 4, 5, 6, 15, 16 का उल्लंघन करना पाते हुए कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया है. सीपत थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सूचना मिली की घटना स्थल ग्राम मोहरा एवं पंधी में आम जगह में डीजे संचालक के द्वारा अपने पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 बी एम 0819 एवं स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 16…
कोरबा। उर्जाधानी कोरबा में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। इसमें प्रदेश सरकार के लगभग आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ मंत्री, दो उप मुख्यमंत्री और प्राधिकरण के सभी सदस्य शामिल होंगे। बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, आदिवासी विकास मंत्री गुरु खुशवंत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वन मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी ने न केवल व्यापार जगत को सशक्त किया है, बल्कि पारदर्शिता और कर संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कर व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार माने जाने वाला वस्तु एवं सेवा कर…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक बच्चों के लिए संचालित “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” का शुभारंभ किया। उन्होंने चयनित बच्चों का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ है। श्री साय ने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से इस योजना का लाभ 200 बच्चों को मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रमिक अनेक समाज के हित के लिए कार्य करता है, परंतु…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या पिछले तीन वर्षों में दोगुनी हो गई है। वर्ष 2022 में जहां बाघों की संख्या 17 थी, वहीं अप्रैल 2025 के सर्वेक्षण में यह बढ़कर 35 हो गई। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक में दी गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता है। हमारा राज्य वन संपदा और वन्य प्राणियों के मामले में अत्यंत समृद्ध है। इन्हें सुरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णु…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ अवसरों के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मूलभूत क्षेत्रों से जोड़ा गया है, ताकि बस्तर का…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ में अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाई प्रदान करना और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है, इसलिए यह योजना राज्य के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत सरकारी स्कूलों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक शिक्षण सामग्री की उपलब्धता, डिजिटल कक्षाओं की स्थापना और शिक्षकों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। योजना में छात्रों को विज्ञान,…
Raipur. रायपुर। भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सी.पी. राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। सी.पी. राधाकृष्णन ने समाज की जड़ों से उठकर राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने का गौरव हासिल किया है, जो हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। https://twitter.com/vishnudsai/status/1965425570243629315