रायपुर। गोवा सरकार ने बस्तर को 5 करोड़ की सहायता राशि दी। आभार जताते हुए CM साय ने लिखा, आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद डॉ.प्रमोद सावंत जी। आपका यह सहयोग न केवल प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में मदद करेगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हमारा देश एकजुट होकर हर संकट का सामना कर सकता है। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद। गोवा सीएम का ट्वीट हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने छत्तीसगढ़ और पंजाब में भारी तबाही मचाई…
Author: Knock India
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब जीवन विहार स्थित छोटू ऑटो पार्ट्स सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान से उठी आग की लपटें तेज़ होती गईं और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि थोड़ी देर और काबू नहीं पाया जाता तो यह पास की अन्य दुकानों और मकानों तक भी फैल सकती थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना रात करीब 11 बजे की है। अचानक दुकान से…
राजनांदगांव। चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के नवागांव में चाकू बाजी के चलते एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं किये जाने से नाराज वार्ड के लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया। वहीं आरोपियों के वाहन को आग के हवाले कर दिया। बता दें कि, रविवार सुबह पुरानी रंजिश के मामले में शहर के मोतीपुर नवागांव क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन लोग अजय राजपूत के घर आये और विवाद करने लगे। उसके घर पर पत्थराव करने लगे। इसके बाद…
दुर्ग। जिले के भिलाई में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. युवक का सिर टैंकर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गौतम नगर खुर्सीपार निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, युवक जितेंद्र आज सुबह अपने दोस्त बाइक से होकर खुर्सीपार से छावनी की ओर आ रही थे. इसी दौरान शंकर नगर के पास केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार…
कांकेर। जिले में लगातार बढ़ते धर्मांतरण मामलों के बीच ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लिया है. 20 गांव के समाज प्रमुखों ने रविवार को सुलगी गांव में अहम बैठक की, जिसमें धर्मांतरण से प्रभावित हो रही रीति-रिवाज को संरक्षित करने के लिए चर्चा की गई. बैठक में ईसाई समाज के लोगों का गांव में प्रवेश वर्जित करने का फैसला किया गया. इसके लिए ग्राम सभा में बकायदा प्रस्ताव पारित कर सुलगी के प्रवेश द्वार में बोर्ड भी लगा दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सुलंगी गांव में 16 परिवार के लोग दूसरे धर्म को मानने लग गए हैं, जिसमें दो…
सूरजपुर। चांदनी थाना क्षेत्र के नवाटोला गांव में पुलिस ने एक महिला को पांच किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला अपने घर में अवैध मादक पदार्थ रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला के घर दबिश दी। बता दें कि दबिश के दौरान पुलिस को सफेद बोरे में पैक कुल छह पैकेट गांजे बरामद हुए। इनमें चार पैकेट एक-एक किलो के और दो पैकेट आधा-आधा किलो के थे। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस…
रायपुर। पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए एक प्रभावी एवं लाभकारी योजना साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिको को न केवल सस्ती और सतत् बिजली मिल रही है, बल्कि लोग बिजली के मामले में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को प्रोत्साहित करते हुए घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराना है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। सक्ति जिले के ग्राम दतौद निवासी प्रभुदयाल चंद्रा ने अपने घर की छत…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर लगातार कार्य कर रहे हैं और 140 करोड़ नागरिकों की चिंता कर रहे हैं। साय ने दावा किया कि बीते 11 वर्षों में भारत ने आर्थिक क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब देश आर्थिक…
Raipur. रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जनसंपर्क कार्यक्रम आज कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम घोंघा में आयोजित किया गया। इस दौरान एक भावुक दृश्य सामने आया जब दिव्यांग भाई अमर मरकाम ने अपनी समस्या साझा करते हुए कहा कि “बाहर आने-जाने में बहुत कठिनाई होती है, स्कूटी की ज़रूरत है।” यह सुनते ही उपमुख्यमंत्री की आँखों में करुणा और संवेदना झलक उठी। उन्होंने बिना विलंब किए अमर मरकाम को स्कूटी प्रदान कर दी ताकि उनकी दैनिक यात्रा सरल हो और जीवन में राहत मिल सके। अमर मरकाम ने बताया कि वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं, जिससे उन्हें रोजमर्रा…
Kawardha. कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा विधायक कार्यालय में एक विशेष आयोजन के तहत कबीरधाम जिले से अयोध्या धाम स्थित श्रीरामलला मंदिर के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लौटने पर कार्यालय परिसर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक श्रद्धालु से मिलकर उनका अनुभव जाना और उनकी यात्रा को लेकर संवाद किया। अयोध्या धाम से लौटे श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन कर लौटे थे और उनके चेहरों पर आध्यात्मिक ऊर्जा, संतोष और भक्ति का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने…