दुर्ग। जिले के भिलाई में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. युवक का सिर टैंकर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गौतम नगर खुर्सीपार निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक, युवक जितेंद्र आज सुबह अपने दोस्त बाइक से होकर खुर्सीपार से छावनी की ओर आ रही थे. इसी दौरान शंकर नगर के पास केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी. इसके बाद बाइक सवार जितेंद्र का सिर टैंकर के चक्के के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं जितेंद्र का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है.
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने टैंकर ड्राइवर को पकड़कर छावनी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 1, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
विश्वMay 1, 2026एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर
NATIONALMay 1, 20261745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई
छत्तीसगढ़May 1, 2026रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान




