सूरजपुर। चांदनी थाना क्षेत्र के नवाटोला गांव में पुलिस ने एक महिला को पांच किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला अपने घर में अवैध मादक पदार्थ रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला के घर दबिश दी।
बता दें कि दबिश के दौरान पुलिस को सफेद बोरे में पैक कुल छह पैकेट गांजे बरामद हुए। इनमें चार पैकेट एक-एक किलो के और दो पैकेट आधा-आधा किलो के थे। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (b) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखने में मदद मिलेगी। चांदनी थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मादक पदार्थों के संबंध में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 21, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
छत्तीसगढ़June 21, 202612वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय



