मुंबई: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हल्की गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 126 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,811 और निफ्टी 20 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,688 पर था। शुरुआती कारोबार में सरकारी बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी गई। निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा निफ्टी फार्मा, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी हरे निशान में थे। हालांकि, निफ्टी आईटी, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज लाल निशान में थे।…
Author: Knock India
रायपुर: छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के तहत कल यानी 4 नवंबर से घर-घर गणना चरण की शुरुआत होगी. इस प्रक्रिया में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता परिचय पत्र का सत्यापन करेंगे. प्रथम चरण के साथ आगे की प्रकियाओं को लेकर सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने छत्तीसगढ़ में एसआईआर को लेकर जानकारी दी कि प्रथम चरण की प्रक्रिया जारी है. जिनका नाम साल 2003 के एसआईआर में है, उन्हें दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है. केवल 5-6 प्रतिशत मतदाताओं को…
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद 4 अन्य गाड़ियों को टक्कर मार दी. जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 40 के करीब लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कई अन्य के कार के नीचे दबे होने की आशंका है. बताया जाता है कि यह हादसा हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड पर हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर के सामने जो आया उसको रौंदते चला गया. जिससे करीब 50 लोग कुचल गए. ड्राइवर शराब पिए…
रायपुर। सीएम साय ने X पोस्ट में लिखा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी अत्यंत विशेष है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में हमारा छत्तीसगढ़ भी सहभागी रहा है। कवर्धा जिले की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, भारतीय टीम का हिस्सा बनकर खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई है। इससे पहले वह छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम और अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रह चुकी…
रायपुर। प्रसिद्ध पंडवानी गायिका, पद्मभूषण तीजन बाई की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दोपहर रायपुर एम्स लाकर भर्ती किया गया। उनके साथ डा शिखर अग्रवाल और स्टाफ भी पहुंचा है। तीन दिन पहले रायपुर आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर तीजन बाई से चर्चा की थी। आपको बता दें कि कला के क्षेत्र में तीजन बाई ने पंडवानी लोककला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है.तीजन बाई पंडवानी गायिका है. पंडवानी में दुशासन वध के प्रसंग पर तीजन का पॉवरफुल प्रदर्शन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. वहीं तीजन की लोकप्रियता छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी है.…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को रजत जयंती की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व और आत्मगौरव का क्षण है कि छत्तीसगढ़ ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्य की स्थापना का श्रेय श्रद्धेय अटल बिहारी…
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर नवा रायपुर अटल नगर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित 5 दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी दूसरे दिन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विकास कार्यों, सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण तथा डिजिटल प्रगति को छायाचित्रों और आंकड़ों के साथ रोचक रूप में प्रदर्शित किया गया है। एलईडी स्क्रीन पर लगातार प्रसारित हो रही “सॉफ्ट स्टोरी” के माध्यम से लोग योजनाओं को सहज और सरल तरीके से समझ रहे हैं। नयापारा राजिम से आई…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सीताफल से पल्प और आइसक्रीम तैयार करने का प्रशिक्षण और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के डीन डॉ. नारायण साहू ने बताया कि सीताफल के पल्प से आईसक्रीम निर्माण के जरिए अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किया गया सीताफल के पल्प से आईसक्रीम निर्माण का प्रोजेक्ट एक ‘मॉडल प्रोजेक्ट’ बन गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा…
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर धमतरी जिले में तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ने किया। आयोजन का स्थल डॉ. शोभाराम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान रहा, जहाँ जिलेभर से आए कलाकारों, विभागीय अधिकारियों, स्व-सहायता समूहों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने आयोजन स्थल का भ्रमण कर विभिन्न विभागों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और समूहों के सदस्यों से बातचीत कर उनके उत्पादों और योजनाओं की…
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित रजत जयंती के जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर सबसे पहले मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान वे सभी विभाग से उनके स्टॉल के संबंध में जानकारी लिया। सांसद राठिया ने पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन, उद्यानिकी, उच्च शिक्षा, क्रेडा , श्रम, समाज कल्याण, जल संसाधन, रेशम उद्योग, खाद्य, स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जनसंपर्क, पुलिस, महिला एवं बाल विकास आदि विभाग का अवलोकन किया। सांसद राठिया ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में गर्भवती महिलाओं को पुरस्कार और…