Raipur. रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कांकेर…
Author: Knock India
बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा के जंगल में शनिवार को हुए एक आइईडी विस्फोट में एक नक्सली महिला सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों द्वारा जंगल में आईईडी बिछाया जा रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट में घायल हुई महिला नक्सली को उसके साथी जंगल में ही छोड़कर हथियार लेकर भाग गए। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुँचा और ग्रामीणों की सहायता से घायल नक्सली को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए जिला अस्पताल बीजापुर पहुँचाया गया। फिलहाल घायल…
छत्तीसगढ़ में साल 2027 तक आठ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से चार लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। योजना के तहत महिला समूहों की महिलाएं अब किराना, आटा चक्की और आचार-पापड़ बनाने से लेकर दूध का व्यवसाय भी कर रही हैं। बलरामपुर जिले के तारकेश्वरपुर की पूनम गुप्ता ने पहले किराना दुकान और आटा चक्की लगाई और अब उससे आमदनी लेकर पिकअप व ट्रैक्टर खरीदकर व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं। इसी तरह गरियाबंद की हेमिन साहू ने आचार-पापड़ का व्यवसाय शुरू किया, जो दुकान तक पहुंच चुका है।…
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने छत्तीसगढ़ में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बीते पखवाड़े भर में प्रदेशभर में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 22 लाख लोगों ने जांच और उपचार की सेवाएं प्राप्त कीं। विशेष बात यह रही कि इन शिविरों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। यह इस तथ्य को प्रमाणित करता है कि अब ग्रामीण अंचलों में भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रही हैं। यह सहभागिता अभियान के उस मूल विचार को सशक्त करती है, जिसके अनुसार…
सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर का गिरी इलाका… यहां के भोज के भरली गांव में बीते दिनों एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं. यहां विवाह समारोह में विदाई थी- उस बहन की, जिसका फौजी भाई अब इस दुनिया में नहीं है. गांव की यह शादी अपने अद्भुत और भावनात्मक थी. विवाह की रस्में पूरी होने के बाद जैसे ही दुल्हन की विदाई का वक्त आया, तो घर में भावुक कर देने वाला माहौल बन गया. हर बहन चाहती है कि उसके भाई विदाई के समय उसके साथ खड़े हों, उसके आंसुओं को पोंछें…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात परसोली के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश मेहताब को ढेर कर दिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल भी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेहताब का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने घंटों जंगल में कांबिंग की। मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के जोला रोड का है। पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि एक लाख के इनामी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर स्थित आईआईएम में पहली बार अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी सम्मेलन 28-30 नवंबर के बीच होगा. इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण व साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस सम्मलेन का शुभारंभ करेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन सत्र में शामिल होने की संभावना है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ सहित देशभर से नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक खत्म करने का लक्ष्य…
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री और वित्तीय धोखाधड़ी के दो महत्वपूर्ण मामलों में सफलता हासिल की है। थाना वैशाली नगर और चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला की पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से अवैध शराब, नकदी और ठगी से अर्जित संपत्तियां जब्त कीं। शराब तस्करी में गिरफ्तारी थाना वैशाली नगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर 3 अक्टूबर 2025 को शिवा सोनकर उर्फ शिवा निवासी कैम्प वन प्रेमनगर को रामनगर मुक्तिधाम गेट नंबर 02 के पास…
MCB. एमसीबी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के कड़े निर्देशों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विगत 30 सितम्बर 2025 को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विगत चार वर्षों के दौरान जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों का पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह की उपस्थिति में विधिवत नष्टीकरण किया गया। इस कार्यवाही में थाना खडगवां, चिरमिरी, झगराखाण्ड, मनेन्द्रगढ़, केल्हारी एवं जनकपुर थानों में वर्ष 2021 से 2025 तक नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज कुल 39 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थ शामिल थे। नष्टीकरण…
Narayanpur. नारायणपुर। शुक्रवार को नारायणपुर जिले का माहौल कुछ अलग ही रहा, जब सीपीआई कार्यकर्ताओं ने अपने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिले में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। शहर की गलियों में सुबह से ही लाल झंडों की गूंज सुनाई देने लगी। झोले में बैनर और हाथों में नारे लिखी तख्तियों के साथ कार्यकर्ता गांव-गांव से शहर की ओर बढ़े और हाई स्कूल मैदान पर सैकड़ों की भीड़ जमा हुई। भीड़ में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल थे। उनके चेहरे पर नाराजगी और आंखों में हक की लड़ाई का जज़्बा साफ नजर आ रहा था। उच्च स्वर में नारे…