बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा के जंगल में शनिवार को हुए एक आइईडी विस्फोट में एक नक्सली महिला सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों द्वारा जंगल में आईईडी बिछाया जा रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट में घायल हुई महिला नक्सली को उसके साथी जंगल में ही छोड़कर हथियार लेकर भाग गए।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुँचा और ग्रामीणों की सहायता से घायल नक्सली को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए जिला अस्पताल बीजापुर पहुँचाया गया। फिलहाल घायल महिला का उपचार जारी है।
पुलिस ने बताया कि घायल नक्सली की पहचान गुज्जा सोढ़ी के रूप में हुई है, जो पिछले 6–7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में एसीएम कन्ना बुच्चना के साथ बतौर पार्टी सदस्य सक्रिय थी। वह संगठन में 12 बोर हथियार के साथ कार्यरत थी।
Author Profile
Latest entries
NATIONALApril 29, 2026मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला
CRIMEApril 29, 2026हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोग बेहाल! अब बारिश और तेज हवाओं से मिल सकती है राहत




