Jakarta जकार्ता, 7 अक्टूबर: इंडोनेशियाई बचाव दल ने 29 सितंबर को सिदोअर्जो स्थित अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में एक प्रार्थना कक्ष के ढहने के बाद लगभग एक दर्जन शव बरामद किए हैं, जिससे मृतकों की संख्या 60 हो गई है। यह हादसा दोपहर की नमाज़ के दौरान हुआ, जब 12 से 19 वर्ष की आयु के छात्र अंदर थे। उस समय इमारत का अनधिकृत विस्तार कार्य चल रहा था। केवल एक छात्र बिना किसी चोट के बच गया, जबकि 99 अन्य का विभिन्न चोटों के लिए इलाज किया गया; चार अभी भी अंग-विच्छेदन के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।…
Author: Knock India
अंबिकापुर। सड़क हादसे में घायल पहाड़ी कोरवा समाज के युवक को इलाज के लिए रायपुर ले जाने समय पर एंबुलेंस नहीं मिली, जिसके चलते युवक की मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने कहा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं आई, जिससे समय पर इलाज नहीं मिलने से युवक की मौत हो गई. मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी के सामने शव रखकर चक्काजाम कर दिया है. उनकी मांग है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मुआवजा दी जाए. कांग्रेस ने मृतक परिवार…
जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस ने 5 लोगों को डकैती के प्रयास मामले में गिरफ्तार किया. आरोपियों में एनएसयूआई का शहर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर भी शामिल है. इनके पास से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किया गया है. इस मामले पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जांजगीर ही नहीं, जहां भी अपराध हुए हैं, कांग्रेस की संलिप्तता मिली है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एक विधायक का रेत माफिया से वसूली का ऑडियो वायरल हुआ. एक विधायक बलौदाबाजार आगजनी कांड में सहभागी रहे. एक विधायक शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं.…
दुर्ग। जिले में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां और उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, विकास साहू (30) पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ किसी काम से बाहर निकले थे। इस दौरान भारतीय दयानंद आर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास ट्रैक्टर को देख स्कूटी उन्होंने ब्रेक मारी। ब्रेक मारते ही पीछे बैठी पत्नी और बेटी गिर गई और दोनों…
रायपुर। करीब 17 मामलों में शामिल बदमाश ने सरेआम धमकी दी है। ग्रामीणों के मुताबिक, बदमाश जेल से छूटकर बाहर आया है। वह गांव के लोगों से पैसे वसूलने के लिए डरा धमका रहा था। उसने धमकी दी कि वह गोली मारकर मर्डर कर देगा। बदमाश के धमकाने का एक वीडियो भी सामने आया है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र के भटगांव का है। ग्रामीणों ने पुलिस के अलावा गृहमंत्री से भी शिकायत की है। स्थानीय सरपंच के मुताबिक, बदमाश तरुण रात्रे के खिलाफ 17 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। वह जमानत से छूटकर जेल से बाहर आया है। उसने…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. उनकी मां के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए 4 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर कर दी गई है. पुलिस अभिरक्षा में 4 दिन मां के साथ रहने की इजाजत मिली है. दरअसल, कारोबारी अनवर ढेबर की ओर से सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मां की खराब स्वास्थ्य में समय में मिलने के लिए अपील की थी. मामले में सुनवाई के दौरान ढेबर के वकीलों ने कोर्ट में बताया कि उनकी मां की हालत गंभीर है. इस वक्त वह हॉस्पिटल में एडमिट…
नारायणपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना ओरछा के ग्राम ईदवाया क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों एवं ओरछा -एडजूम-ईदवाया-आदेर मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने एवं विकास कार्याे में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 06-10-2025…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज कोरिया जिले के प्रवास के दौरान बैकुंठपुर स्थित शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सम्भाग के पहले स्पेस एजुकेशन लैब का लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक लैब भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के नाम पर समर्पित किया गया है। डीएमएफ के सहयोग से स्थापित यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों में अंतरिक्ष, भौतिकी, भूगोल और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विद्यालय की छात्राओं से लैब के तकनीकी पक्षों के बारे में जानकारी ली। कक्षा नवमीं की छात्रा अनुजा ने ऐरोहब मॉडल का प्रदर्शन किया,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बालोद जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ 20 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-गुण्डरदेही की ग्राम पंचायत-कांदुल के अंतर्गत नवीन हाट बाजार के समीप नाला में स्टाप डेम निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 60 लाख 26 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इस योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन, पेयजल आवागमन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी। इसी प्रकार से विकासखण्ड-गुरूर की ग्राम पंचायत ओझागहन ग्राम-पड़कीभाट में स्टाप डेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 59…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान बस्तर संभाग के सातों जिलों में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है। अभियान के दौरान विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। “बस्तर राइजिंग” का कारवां केशकाल, नारायणपुर, कोण्डागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, चित्रकोट, बारसूर और जगदलपुर का…