दुर्ग। जिले में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां और उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, विकास साहू (30) पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ किसी काम से बाहर निकले थे। इस दौरान भारतीय दयानंद आर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास ट्रैक्टर को देख स्कूटी उन्होंने ब्रेक मारी। ब्रेक मारते ही पीछे बैठी पत्नी और बेटी गिर गई और दोनों ट्रॉली की चपेट में आ गईं।
प्रत्यक्षदर्शी चुम्मन देशमुख ने बताया कि मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर (सीजी 07 डी 3977) ट्रॉली (सीजी 07 एन 4992) भारतीय दयानंद आर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंची थी। उसी समय स्कूटी सवार विकास साहू सामने से आ रहे ट्रैक्टर को देखकर अपने वाहन को साइड में रोकने लगे।
इस दौरान झटके से उनकी 25 वर्षीय पत्नी और डेढ़ साल की बेटी स्कूटी से नीचे गिर पड़ीं और सीधे ट्रॉली के पिछले पहियों की चपेट में आ गईं। उन्हें फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़June 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री




