Raipur. रायपुर। केंद्रीय तोखन साहू ने आज मुंबई में भारत सरकार के लेखन सामग्री कार्यालय के नवीनीकृत क्षेत्रीय लेखन सामग्री डिपो का उद्घाटन किया। इस डिपो का नवीनीकरण प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और सुगम सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। लोकार्पण समारोह में केंद्रीय तोखन साहू ने कहा कि यह पहल सरकारी तंत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से सेवाओं को जनता तक जल्दी और प्रभावी तरीके से पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस नवीनीकृत डिपो में लेखन सामग्री की स्टॉकिंग, वितरण और आपूर्ति में पारदर्शिता सुनिश्चित की…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिला स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस का राज्यस्तरीय आयोजन बड़े उत्साह और व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और मातृत्व संबंधी समग्र सेवाएं प्रदान करते हुए उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना था। राज्य के सुदूर ग्रामीण अंचलों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक फैले इस व्यापक अभियान में हजारों महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य जांच शिविरों, टीकाकरण सत्रों, पोषण संवादों और जनजागरूकता गतिविधियों में महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के तहत आयोजित VHSND (Village Health Sanitation…
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शुभम “के मार्ट” में रोजमर्रा की ज़रूरत का सामान खरीद रहे लोग उस समय सुखद आश्चर्य से भर उठे, जब उन्होंने देखा कि जीएसटी बचत का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं उसे देखने स्वयं प्रदेश के मुखिया आए है। दरअसल, आज जीएसटी बचत उत्सव को लेकर जनभावनाओं से रूबरू होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय “शुभम के मार्ट” पहुंचे। उन्होंने खुद ग्राहक बनकर 1,645 रुपये के घरेलू सामान की शॉपिंग की एवं यूपीआई से भुगतान भी किया।इस दौरान उन्होंने खरीदारी कर रहे लोगों से बातचीत की और जीएसटी दरों में कटौती से…
Raipur. रायपुर। व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत देशभर में 4 लाख से अधिक विद्यार्थी स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। हमारे प्रदेश में भी एक लाख से अधिक विद्यार्थी सक्रिय रूप से…
Raipur. रायपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। यह भेंट शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर तृतीया दिन पर हुई। इस अवसर पर मंत्री गजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। भेंटवार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों, शिक्षा एवं ग्रामोद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति और उनके सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पर संवाद हुआ। मंत्री गजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में चल रही योजनाओं…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में यह वेलनेस, हेल्थकेयर और पर्यटन के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ओमाया गार्डन, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन की शुरुआत शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाओं से की और कहा कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने अर्थव्यवस्था को सरलता, पारदर्शिता और तेजी की दिशा में आगे बढ़ाया है। इस सुधार ने…
Dantewada/Raipur. दंतेवाड़ा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले में पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत बुधवार को 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 30 नक्सली इनामी हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री साय ने दिया बयान 71 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण पर उन्होंने कहा, “लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, सरकार उनके साथ न्याय कर रही है। उनको आवास और रोज़गार उपलब्ध कराया जा रहा है।” https://twitter.com/AHindinews/status/1970797252080799802 एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण सभी नक्सलियों…
रायपुर: यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बस्तर अंचल के NH-30 (केशकाल सिटी पोर्शन) के उन्नयन हेतु ₹8.75 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निवास करने वाले हमारे आदिवासी भाई-बहनों को मुख्यधारा से जोड़कर बस्तर अंचल के आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगी। बस्तर के विकास को समर्पित इस महत्वपूर्ण निर्णय हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, आपका हृदय से आभार। मुख्यमंत्री विष्णु देव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं को न्याय और समान अवसर देने के लिए राज्य में SET परीक्षा को नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए यह कहना है सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने राज्य में उच्च शिक्षा में होने वाली 700 शिक्षकों की भर्ती से पहले उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा को पत्र लिखकर, भर्ती से पहले SET परीक्षा आयोजित करने की मांग की है। अपने पत्र में सांसद बृजमोहन ने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के युवाओं और अभ्यर्थियों को लंबे समय से SET (State Eligibility Test) परीक्षा के अनियमित आयोजन की वजह से नुकसान उठाना…
बिलासपुर: रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें कुल 54 फेरे लगाएंगी। सभी ट्रेनों में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर कंफर्म सीट की सुविधा दी जा रही है। वहीं, मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने इस बार पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। हर साल नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। इस बार भीड़ को…