Raipur. रायपुर। जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश में अब तक 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल-संपदा की नींव है। उन्होंने कहा…
Author: Knock India
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे।मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ आपको प्रबुद्ध नागरिक के रूप में समाज की भी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण में आप सभी अपना योगदान दें।…
जांजगीर-चांपा। पंतोरा क्षेत्र के छाता जंगल में बड़े स्तर पर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। यहां पुलिस को देखकर सभी जुआरी भाग गए लेकिन पुलिस ने मौके से 17 बाइक जब्त की हैं। छाता जंगल में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा है लेकिन पुलिस के हाथ जुआरी नहीं लग पा रहे हैं। दरअसल एसपी विजय पांडे को छाता जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी ने बलौदा थाना और पंतोरा उप-थाना की पुलिस टीम बनाई। जब पुलिस टीम ने दबिश दी तो सभी जुआरी भाग गए लेकिन 17 बाइक बरामद…
रायपुर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के वर्तमान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी साईराम को लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) द्वारा कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अगले अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। वह पीएम प्रसाद का स्थान लेंगे। प्रसाद 1 नवंबर, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। साईराम को पीईएसबी चयन पैनल द्वारा साक्षात्कार किए गए 11 उम्मीदवारों की सूची में से चुना गया था। इनमें कोल इंडिया, एमईसीएल, सीसीएल, नाल्को, एनएमडीसी, इंडियन ऑयल, पीएफसी और भारतीय रेलवे के अधिकारी शामिल थे। एनआईटी रायपुर से खनन इंजीनियर के रूप में स्नातक, साईराम को कोयला क्षेत्र…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर अंचल में नया विश्वास जगाया है। माओवादी हिंसा के झूठे नारों से भटके लोग अब विकास और शांति की राह चुन रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग में चलाए जा रहे पूना मारगेम अभियान तथा दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर हाल ही में 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 30 नक्सलियों पर 50 हजार से 8 लाख रुपये तक का कुल 64 लाख रुपये का…
Raipur. रायपुर। नवा रायपुर स्थित ट्रिपल-आईटी में आज डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसे राज्य सरकार की ओर से मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को आई.टी एवं ए.आई के नवीनतम तकनीकों और अनुप्रयोगों में प्रशिक्षित करने, प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, विशिष्ट अतिथि सुशासन एवं अभिसरण विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत एवं अध्यक्षता ट्रिपल-आईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. ओपी व्यास ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागी अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदार प्रशासन को मजबूत करने…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में जीएसटी दरों में कटौती का लाभ सीधे जनता तक पहुँचे, इसके लिए राज्य सरकार ने विशेष अभियान शुरू किया है। वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने आज राजधानी के विभिन्न बाजारों का दौरा कर दुकानदारों और उपभोक्ताओं से संवाद किया तथा सुधारों का असर ज़मीनी स्तर पर सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित थे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जीएसटी सुधारों का असर सीधे जनता तक पहुँचना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य जीएसटी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये…
Raipur. रायपुर। केंद्रीय तोखन साहू ने आज मुंबई में भारत सरकार के लेखन सामग्री कार्यालय के नवीनीकृत क्षेत्रीय लेखन सामग्री डिपो का उद्घाटन किया। इस डिपो का नवीनीकरण प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और सुगम सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। लोकार्पण समारोह में केंद्रीय तोखन साहू ने कहा कि यह पहल सरकारी तंत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से सेवाओं को जनता तक जल्दी और प्रभावी तरीके से पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस नवीनीकृत डिपो में लेखन सामग्री की स्टॉकिंग, वितरण और आपूर्ति में पारदर्शिता सुनिश्चित की…
Raipur. रायपुर। ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिला स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस का राज्यस्तरीय आयोजन बड़े उत्साह और व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और मातृत्व संबंधी समग्र सेवाएं प्रदान करते हुए उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना था। राज्य के सुदूर ग्रामीण अंचलों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक फैले इस व्यापक अभियान में हजारों महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य जांच शिविरों, टीकाकरण सत्रों, पोषण संवादों और जनजागरूकता गतिविधियों में महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के तहत आयोजित VHSND (Village Health Sanitation…
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शुभम “के मार्ट” में रोजमर्रा की ज़रूरत का सामान खरीद रहे लोग उस समय सुखद आश्चर्य से भर उठे, जब उन्होंने देखा कि जीएसटी बचत का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं उसे देखने स्वयं प्रदेश के मुखिया आए है। दरअसल, आज जीएसटी बचत उत्सव को लेकर जनभावनाओं से रूबरू होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय “शुभम के मार्ट” पहुंचे। उन्होंने खुद ग्राहक बनकर 1,645 रुपये के घरेलू सामान की शॉपिंग की एवं यूपीआई से भुगतान भी किया।इस दौरान उन्होंने खरीदारी कर रहे लोगों से बातचीत की और जीएसटी दरों में कटौती से…