धमतरी। एसपी के निर्देशन एवं डीएसपी.(ट्रैफिक) एवं ट्रैफिक इंचार्ज द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शहर एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर संचालित यात्री बसों एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी यात्री वाहनों में लगे सुरक्षा उपकरणों – प्राथमिक उपचार पेटी (First Aid Box), अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher), तथा आपातकालीन द्वार (Emergency Exit) की स्थिति की जांच की गई। विशेष रूप से बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक बस में कम से कम दो अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखें। वाहन में ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल,…
Author: Knock India
रायपुर। ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी है, दरअसल आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को सभी प्रकार के साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है। केश 1 प्रार्थी आशुतोष कुमार मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शाखा रामसागरपारा रायपुर को बड़ी राशि फिक्स डिपाजिट कराने के बहाने झांसा में लेकर उनसे 17.82 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने पर थाना आजाद चौक में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 231/25 धारा 318(4) बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त…
रायपुर/गुजरात। अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान वेल्सपन समूह के निदेशक व एसोचैम गुजरात के अध्यक्ष चिन्तन ठाकर ने एसोचैम गुजरात के सह अध्यक्ष जेमिन शाह सहित अन्य कंपनी के प्रमुखों के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट की। उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ के खनिज, धातु, उर्वरक, पेट्रो केमिकल, एनर्जी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की और राज्य में औद्योगिक सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई। 33,000 करोड़ से अधिक के निवेश, 10,532 से अधिक रोजगार का खुला रास्ता अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग 33 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले…
रायपुर। अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित वाडीलाल ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में निवेश की गहरी रुचि दिखाई। समूह के प्रबंध निदेशक देवांशु गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर राज्य में आइसक्रीम, फ्रोजन फूड और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्माण की इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। गांधी ने कहा कि कंपनी अब तक पश्चिमी और उत्तरी भारत में अपने उत्पादों का सफल संचालन कर रही है, और अब वह पूर्वी भारत, विशेषकर छत्तीसगढ़ में अपने उत्पादन और वितरण नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री साय ने वाडीलाल ग्रुप के…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में वे देश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हमारी उद्योग नीति बहुत अच्छी है। छत्तीसगढ़ देश के बीच में है और छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में खनिज है। उद्योग के लिए बहुत अच्छा वातावरण है। जो भी 8 कंपनी ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं हम उनका स्वागत करते हैं। आह्वान करते हैं कि सभी एक बार जरूर छत्तीसगढ़ आएं।” मंत्रिपरिषद…
रायपुर/गुजरात। अहमदाबाद में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुजरात के उद्योग समूह के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के गुजरात आगमन पर हार्दिक स्वागत किया। उद्योगपतियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ बहुत समृद्ध और सुविधाजनक राज्य है, जहाँ निवेश के लिए बहुत अच्छे अवसर हैं। उन्होंने बताया कि वे छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने में रुचि रखते हैं। मुख्यमंत्री साय ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है और राज्य सरकार हर उद्योगपति को पूरा सहयोग देगी। वाडीलाल ग्रुप छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाएगा, इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित वाडीलाल ग्रुप ने…
अहमदाबाद। अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग 33 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र (इन्वेस्टमेंट लेटर्स) सौंपे। छत्तीसगढ़ को प्राप्त निवेश प्रस्ताव से राज्य में 10,532 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। उद्योगपतियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री…
रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, विस्फोटक आई-20 कार में लगाया गया था। वहीं, इस मामले में नया अपडेट आया है। घटनास्थल के पास छत्तीसगढ़ की एक कार को स्पॉट किया गया है। कार को भारी नुकसान पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि, छत्तीसगढ़ के नागरिकों के भी हादसे के चलते चोट लगी हो सकती है। बता दें कि, इलाके में एक…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH का भ्रमण किया। यह संस्थान मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को नवीन और आधुनिक तरीके से सिखाने के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पवित्र भूमि है, जिसने पूरे देश को विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में भी ऐसे संस्थान स्थापित हों, जहाँ युवाओं को आधुनिक तकनीक और औद्योगिक प्रशिक्षण का अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार,…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत पर्व हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है। यहां भारत के हर राज्य की संस्कृति, परंपरा और गौरव एक साथ देखने को मिलते हैं। कार्यक्रम में दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि भारत पर्व उनकी 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित हो रहा है, जिसका समापन धरती आबा भगवान…