रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, विस्फोटक आई-20 कार में लगाया गया था। वहीं, इस मामले में नया अपडेट आया है। घटनास्थल के पास छत्तीसगढ़ की एक कार को स्पॉट किया गया है। कार को भारी नुकसान पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि, छत्तीसगढ़ के नागरिकों के भी हादसे के चलते चोट लगी हो सकती है।
बता दें कि, इलाके में एक छत्तीसगढ़ की मारुति फ्रॉन्क्स कार भी देखी गई। कार को भारी नुकसान पहंचा है। इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रायपुर स्थित स्काई ऑटोमोबाइल से हुआ था और मालिक बालोद के सिरी गांव के प्रशांत बघेल बताए जा रहे हैं। परिवहन विभाग और कंपनी रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर रायपुर निवासी अभिषेक साहू का दर्ज है। गाड़ी प्रशांत बघेल के छोटे भाई दिल्ली में सेल्फ ड्राइव में चलाते थे।
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इस धमाके को फिदायीन हमले की आशंका जताई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाके वाली कार पुलवामा के तारिक ने खरीदी थी और कथित आतंकवादी डॉक्टर उमर मोहम्मद इसमें सवार थे। मामले की अभी जांच की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




