रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं। आज जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय बिटिया पूनम से भेंट की।बिटिया पूनम की माता ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। उन्होंने बताया कि इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत आत्मीयता से बिटिया पूनम से बात की…
Author: Knock India
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज फिर से जनदर्शन आयोजित की गई। सीएम साय ने कहा, जनदर्शन में जनता की समस्याएं सुनना और उन्हें तत्काल समाधान देना मेरा कर्तव्य है। यह सीधे संवाद का माध्यम है, जिसमें मैं जनता के दिल से जुड़ता हूँ और उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करता हूँ। आपकी जरूरतों को समझना और समाधान में जुटना ही तो मेरा प्रथम दायित्व है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चेक के माध्यम से प्रदान की सहायता राशि रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी थी। उनकी परिस्थितियों और आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल चेक प्रदान कर उनकी सहायता की। आवेदक पिंटू राम साहू ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार रग्बी खेलने के लिए ग्वालियर…
रायपुर। गुढियारी इलाके में एक शादी समारोह में चोरी हुई है। जहां शादी में मेहमान बनकर पहुंचे 2 युवकों ने शगुन का बैग और चांदी की मूर्ति-बिछिया चुरा लिए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लाल शर्ट में आरोपी चोरी करते दिख रहा है। मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने टेंट को कपड़ा काटकर फिर वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल इस घटना का वीडियो शादी समारोह में शूट करने पहुंचे वीडियोग्राफर के कैमरे में कैद हुआ था। पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद इस बात का खुलासा हुआ जिसके बाद 2 आरोपियों को पकड़ा है।…
बीजापुर। जिले के सीमावर्ती इलाके में मंगलवार को हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक घायल नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि, जिले के तारलागुड़ा और अन्नापुरम के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीआरपीएफ एसटीएफ और DRG जवानो की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन में निकली हुई थी। मंगलवार की दोपहर घात लगा कर बैठे नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ लगभग 2 घंटे तक चली, जिसके बाद नक्सली भाग खड़े हुए। वहीं घटनास्थल से गोली लगने से घायल नक्सली को…
कोरबा। जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने नायब तहसीलदारों के साथ मारपीट की है। युवकों ने नशे की हालत में मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना के श्रमिक बस्ती का है। यहां शराब के नशे में धुत युवकों ने हरदीबाजार के 2 नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की। युवकों ने नशे की…
Raipur. रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी एवं उनके परिजनों से सौजन्य भेंट की। कवर्धा की बेटी आकांक्षा ने अपनी पेशेवर योग्यता और समर्पण के बल पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वकप जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह स्वरूप गदा भेंट किया और विश्वकप में टीम को सहयोग एवं योगदान प्रदान करने के लिए हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके कार्य एवं उपलब्धियों की सराहना की।…
Kawardha. कवर्धा। नक्सली आत्मसमर्पण के सकारात्मक संकेतों के बीच पंडरिया क्षेत्र में एक धर्मिक और सामाजिक पहल का आयोजन किया गया। विधायक भावना बोहरा ने मंगलवार को पंडरिया ब्लॉक के नेउर गांव में 41 बैगा आदिवासी परिवारों के 125 लोगों को विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनके घर वापसी समारोह में शामिल कराया। ये आदिवासी पूर्व में ईसाई धर्म में परिवर्तित थे और अब अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए पुनः सनातन धर्म से जुड़ गए। समारोह में विधायक ने सभी आदिवासियों का पांव पखारकर स्वागत किया और उन्हें अपने सांस्कृतिक और धार्मिक अधिकारों की याद दिलाई। उन्होंने…
Raipur. रायपुर। गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की झलक हर आगंतुक के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत पर्व का अवलोकन किया तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन मंडल के अधिकारियों से राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों और योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, परंपराएं और लोककला पूरे भारत में अपनी अनोखी पहचान रखती हैं। छत्तीसगढ़…
Russia रूस : दिसंबर के पहले सप्ताह में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच एक द्विपक्षीय गतिशीलता समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह समझौता रूस में कानूनी प्रवास, श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और कुशल भारतीय जनशक्ति के विस्तार के लिए एक रूपरेखा स्थापित करेगा, क्योंकि उत्तर-साम्यवादी राष्ट्र अपनी विस्तारित अर्थव्यवस्था में योग्य और कुशल श्रमिकों की भारी कमी महसूस कर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, यह समझौता मौजूदा भारतीय श्रमिकों के लिए कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और निर्माण, कपड़ा, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उद्योगों में हजारों नए पेशेवरों के…