Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल परिसर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को नई शिक्षा, तकनीक और रोजगार के अवसरों से जोड़कर उनके भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ का हर युवा ज्ञान और कौशल के साथ आत्मनिर्भर बने। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को आत्मविश्वास और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति देती है। https://twitter.com/vishnudsai/status/1963989437353709938 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे ओवरब्रिज सहित 66.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 20 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा भी की। इनमें खरसिया के कबीर चौक से डभरा रोड तक बाईपास सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्विमिंग पूल सहित अन्य सुविधाओं की मरम्मत के लिए 2 करोड़ तथा खरसिया नगर पालिका क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के लिए 8 करोड़ रुपये की घोषणा शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने खरसिया में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत…
Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम बायंग (कछार) में 38 करोड़ रुपये की लागत से मांड नदी बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इससे लाभान्वित गांवों में भू-जल संवर्द्धन होगा तथा आवागमन की सुविधा भी बढ़ेगी। एनीकट कम काजवे निर्माण से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की। कुल 647.13 करोड़ रुपये की यह राशि एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आर्थिक सहयोग न…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बच्चों की निश्छल आँखों में ही भविष्य का उज्ज्वल भारत दिखाई देता है। उनकी मासूम मुस्कान हमें हर दिन यह संकल्प याद दिलाती है कि उनके आने वाले कल को और बेहतर, सुरक्षित और सुनहरा बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी ही भारत का वास्तविक भविष्य है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को रायगढ़ जिले के खरसिया प्रवास के दौरान बच्चों से मिले। इस दौरान उन्होंने इवान नामक बालक से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का बचपन ही समाज का सबसे संवेदनशील…
रायगढ़। CM साय ने खरसिया में अटल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, रायगढ़ जिले के खरसिया में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित ‘अटल परिसर’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अटल जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। यह परिसर श्रद्धेय अटल के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान का स्मरण कराता है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी, कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी , लक्ष्मी रजवाड़े, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष…
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय से यहाँ उनके निवास कार्यालय में ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने ‘आदि वाणी’ परियोजना के अंतर्गत गोंडी भाषा अनुवादक मोबाइल ऐप के सफल लॉन्च पर प्रोफेसर व्यास एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से गोंडी बोलने वाले जनजातीय भाई-बहनों की आवाज़ राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचेगी। यह तकनीक उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने,…
रायपुर। जीएसटी काउंसिल द्वारा हाल ही में घोषित किए गए नए टैक्स स्लैब का छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इस सराहनीय कदम के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर आभार व्यक्त किया। चेंबर प्रदेश अध्यक्ष थौरानी ने बताया कि निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की आवाज दिल्ली तक पहुंची है। नए टैक्स स्लैब से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा व्यापार करना और भी आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार में पारदर्शिता आएगी और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।छत्तीसगढ़ चेंबर…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित गरिमामय समारोह में वर्ष 2024 के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 के लिए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के 64 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने राज्य शिक्षक सम्मान वर्ष 2025 के लिए चयनित 64 शिक्षकों के नामों की भी घोषणा की। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री रमेन…
रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु एवं कई अन्य लोगों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से मैं व्यथित हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ…