Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल परिसर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को नई शिक्षा, तकनीक और रोजगार के अवसरों से जोड़कर उनके भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ का हर युवा ज्ञान और कौशल के साथ आत्मनिर्भर बने। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को आत्मविश्वास और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति देती है।
आज रायगढ़ जिले के गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल परिसर के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुआ और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
यह पहल युवाओं को नई शिक्षा, तकनीक और रोजगार के अवसरों से जोड़कर उनके भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। हमारी सरकार का संकल्प है कि… pic.twitter.com/l5Cv4M6u4A
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 5, 2025
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही कल का नेतृत्व करेगा और इसलिए सरकार लगातार ऐसे प्रयास कर रही है जिससे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नवगुरुकुल परिसर से निकलने वाले छात्र-छात्राएं सिर्फ डिग्रीधारी नहीं बल्कि ज्ञान, कौशल और तकनीकी दक्षता से लैस युवा होंगे जो छत्तीसगढ़ और देश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 21, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
छत्तीसगढ़June 21, 202612वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय




