Author: Knock India

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही कुछ क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की संभावनाओं को रोकने राज्य भर में प्रशासन सख़्त हो गया है। इसी क्रम में जशपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने जशपुर जिले का झारखंड सीमा से लगे चेकपोस्टों पर देर रात औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण दल में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर आलोक टोप्पो, मंडी निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी शामिल थे। टीम ने भलमंडा, सकरडेगा और साईंटांगाटोली चेकपोस्टों का दौरा किया, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और वाहन…

Read More

प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक तरक्की, उन्नति और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 31 सौ रुपये की दर से धान खरीदी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। इस किसान हितैषी नीति का लाभ गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी रायगढ़ जिले के किसानों को व्यापक रूप से प्राप्त हो रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी का कार्य…

Read More

सुकमा। आखिरकार माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य हिडमा के आंध्र प्रदेश में मारे जाने की पुष्टि बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने कर दी है. इधर हिडमा के मारे जाने पर उसके गृह जिला सुकमा में लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया. बस्तर पुलिस रेंज आईजी सुंदरराज पी ने हिडमा के मारे जाने की पुष्टि करते हुए मीडिया से कहा कि बस्तर में माओवाद का एक काला अध्याय समाप्त हुआ. छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है. नक्सलियों के टॉप कमांडर हिडमा की मौत की खबर से सुकमा में बस स्टैंड के पास जमकर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर हुई नक्सली मुठभेड़ में नक्सल संगठन को करारा झटका मिला है। इस मुठभेड़ में कुख्यात कमांडर माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे और सब जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) टेक शंकर समेत 6 नक्सली ढेर हुए हैं। इस बड़ी सफलता पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सुकमा और कोंटा जिले से जो आंध्रप्रदेश का लगा हुआ क्षेत्र है। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की जानकारी मिली है। इस सूचना के आधार पर सीसी मेंबर हिडमा और उसकी पत्नी राजे समेत उसके 4 नक्सल…

Read More

बस्तर। 43 साल शीर्ष माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा और उसकी पत्नी राजे को मार गिराया गया है। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कुल 6 नक्सलियों की मौत हुई है। इन्ही में एक हिड़मा और दूसरी उसकी पत्नी राजे भी शामिल है। दुर्दांत नक्सली हिड़मा सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के खिलाफ कम से कम 26 घातक हमलों के लिए ज़िम्मेदार था। वह 2017 के सुकमा हमले भी शामिल है और जिस हमले में 26 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इतना ही नहीं बल्कि वह 2010 के दंतेवाड़ा हमले में भी शामिल था। इस हमले में 76 सीआरपीएफ…

Read More

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी सामूहिक कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का साक्षी रहा है। पिछले 25 वर्षों में इस भवन ने अनगिनत ऐतिहासिक निर्णयों, महत्त्वपूर्ण बहसों और जनहित से जुड़े विधेयकों को जन्म लेते देखा है। यह भवन प्रदेश के विकास, समृद्धि और मजबूत लोकतंत्र का आधार स्तंभ रहा है। विधानसभा के विशेष सत्र के अवसर पर, इस ऐतिहासिक भवन की अविस्मरणीय स्मृतियों को संजोते हुए हमने माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, कैबिनेट के सम्माननीय सदस्यों, विधायकगणों, अधिकारी-कर्मचारियों,…

Read More

Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ के समीप स्थित एकताल ग्राम की अनूठी झारा समुदाय की कला को अब शासन की योजनाओं से व्यापक स्तर पर जोड़ा जाएगा। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने ग्रामोद्योग तथा अन्य रोजगार प्रदाता विभागों को निर्देशित किया कि एकताल में निवासरत झारा समुदाय के परिवारों के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि उनकी पुश्तैनी कला, संस्कृति एवं आजीविका को नया अवसर मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि एकताल गांव अपनी विशिष्ट और प्राचीन धातु ढलाई कला के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है। झारा समुदाय के लोग कांसा, पीतल और अन्य धातुओं…

Read More

Raipur. रायपुर। बस्तर में नक्सलवाद तेजी से समाप्ति की ओर अग्रसर है। ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को शासन की मूलभूत योजनाओं से तेजी से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह बस्तर को भी विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है। प्रदेश सरकार ने लगभग दो वर्षों की अल्पावधि में ही अधिकांश गारंटियों को पूरा कर लिया है तथा छत्तीसगढ़ को समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज कोण्डागांव में गाड़ा समाज द्वारा आयोजित बूढ़ादेव महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

Kondagaon. कोंडागांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को कोंडागांव में आयोजित मूल छत्तीसगढ़िया गाड़ा समाज बूढ़ादेव महोत्सव में शामिल होकर बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति सम्मान और पूर्वजों की वंदना जनजातीय समाज की सदियों पुरानी परंपरा है, जो छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक आत्मा का मूल आधार है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गाड़ा समाज के लोग, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराएं और मान्यताएं इस मिट्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं।…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जगदलपुर में शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में आज शामिल हुए। बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यालय परिवार को शताब्दी वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। भारत में प्राचीन काल से ही शिक्षा का अत्यधिक महत्व रहा है। नालंदा और तक्षशिला जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में विदेशों से विद्वान ज्ञानार्जन के लिए आते थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में बस्तर हाईस्कूल तथा कांकेर के…

Read More