Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में अलग-अलग विभागों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में अलग-अलग विभागों को दिए सख्त दिशा-निर्देश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ के समीप स्थित एकताल ग्राम की अनूठी झारा समुदाय की कला को अब शासन की योजनाओं से व्यापक स्तर पर जोड़ा जाएगा। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने ग्रामोद्योग तथा अन्य रोजगार प्रदाता विभागों को निर्देशित किया कि एकताल में निवासरत झारा समुदाय के परिवारों के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि उनकी पुश्तैनी कला, संस्कृति एवं आजीविका को नया अवसर मिल सके।

    कलेक्टर ने कहा कि एकताल गांव अपनी विशिष्ट और प्राचीन धातु ढलाई कला के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है। झारा समुदाय के लोग कांसा, पीतल और अन्य धातुओं को गलाकर पारंपरिक ढंग से मूर्तियाँ, पारंपरिक पूजा सामग्री, लोक-जीवन से प्रेरित आकृतियाँ और सजावटी वस्तुएँ तैयार करते हैं। यह कला न केवल उनकी आजीविका है बल्कि पूरा गांव इसी कला की पहचान पर बसा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कारीगर परिवारों को भारत सरकार व राज्य शासन की शिल्प ग्राम, प्रशिक्षण, विपणन, प्रदर्शनी एवं आर्थिक सहायता योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि उनकी कला को बड़ा बाजार और बेहतर अवसर मिल सके।

    शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश
    जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र हितग्राहियों तक पहुँचे, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर आवेदक को उसके आवेदन के निराकरण की सूचना अवश्य मिले, ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

    अवैध प्लाटिंग और सुरक्षा मानकों पर सख्ती
    कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी बैठक ने शहर के आसपास और नगर पंचायत, विकासखण्ड मुख्यालयों के भीतर तथा उसके आसपास बिना अनुमति के किए जा रहे अवैध प्लाटिंग पर एसडीएम और तहसीलदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने खेती अथवा बिना अनुमति के जमीन को व्यावसायिक रूप में उपयोग करने और नियमों के विरुद्ध प्लाटिंग करने वालों के विरुद्ध खसरा ब्लॉक जैसे कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फूड एंड सेफ्टी तथा औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग को भी शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने फुड एवं सेफटी विभाग को शहर के प्रमुख बड़े होटल, रेस्टोरेेंट पर विशेष साफ-सफाई एवं सुरक्षा तथा स्वास्थ्य मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जर्जर स्कूल भवनों के मूल्यांकन, आवश्यक मरम्मत और नए भवन प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत कराने को कहा। उन्होंने भू-अर्जन, निर्माण कार्यों की स्वीकृति, अप्रारंभ कार्यों की शुरुआत और प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    सीएम घोषणाओं पर प्रगति की समीक्षा
    मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभागों को घोषित कार्यों को शीघ्र क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन मामलों में रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश। कलेक्टर ने नगर निगम को ठंड बढ़ने के मद्देनजर शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव और राहत उपायों की तैयारियां रखने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताहछत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
    • महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वानछत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगातछत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    • शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायRaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Knock India

    Related Posts

    नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

    June 18, 2026

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान

    June 18, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    June 18, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    June 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

    June 18, 2026

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान

    June 18, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    June 18, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.