Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ से आंध्र में घुसने ही वाला था हिड़मा और मारा गया, खुफिया अधिकारी का बयान

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ से आंध्र में घुसने ही वाला था हिड़मा और मारा गया, खुफिया अधिकारी का बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बस्तर। 43 साल शीर्ष माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा और उसकी पत्नी राजे को मार गिराया गया है। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कुल 6 नक्सलियों की मौत हुई है। इन्ही में एक हिड़मा और दूसरी उसकी पत्नी राजे भी शामिल है। दुर्दांत नक्सली हिड़मा सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के खिलाफ कम से कम 26 घातक हमलों के लिए ज़िम्मेदार था। वह 2017 के सुकमा हमले भी शामिल है और जिस हमले में 26 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इतना ही नहीं बल्कि वह 2010 के दंतेवाड़ा हमले में भी शामिल था। इस हमले में 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। सूत्रों ने बताया कि हिडमा के साथ उसकी पत्नी राजे और माओवादी संगठन के दूसरे मेंबर चेल्लूरी नारायण और टेक शंकर भी शामिल भी मारे गए है।

    इस पूरे सफल एनकाउंटर के बाद आंध्र प्रदेश खुफिया प्रमुख महेश चंद्रा ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि, “पिछले 1-2 दिनों में, हमें एक विशेष खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ माओवादी नेता आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं और अपने आंदोलन को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। आज सुबह, माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ हुई, जिसमें छह माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। अब तक की पहचान के अनुसार, माडवी हिडमा, जो केंद्रीय समिति का सदस्य, प्रथम बटालियन कमांडेंट और सबसे वांछित और खूंखार माओवादियों में से एक है, का शव बरामद कर लिया गया है। उसकी पत्नी राजे का शव भी बरामद कर लिया गया है, साथ ही उसके चार बंदूकधारियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। हमने कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं, जिनमें दो एके-47, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और एक सिंगल बोर हथियार शामिल हैं।”

    माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा का जन्म 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुरवती में हुआ था। वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर 1 के प्रमुख थे, जिसे माओवादियों की सबसे घातक स्ट्राइक यूनिट माना जाता है। हिडमा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सबसे कम उम्र के सदस्य थे और बस्तर क्षेत्र के एकमात्र आदिवासी थे जिन्हें यह पद मिला था। उनके सिर पर ₹50 लाख का इनाम रखा गया है। हिडमा कम से कम 26 घातक हमलों के लिए ज़िम्मेदार है, जिनमें 2017 का सुकमा हमला और 2013 का झीरम घाटी नरसंहार शामिल है, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रमुख कांग्रेस नेताओं सहित 27 लोग मारे गए थे। वह 2010 के दंतेवाड़ा हमले में भी शामिल था , जिसमें 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे, और 2021 के सुकमा-बीजापुर मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।

     

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाहRaipurMarch 16, 2026गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
    • CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चनाRaipurMarch 16, 2026CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
    • राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ायाCRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
    • अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाईCRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई
    Knock India

    Related Posts

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

    March 16, 2026

    अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई

    March 16, 2026

    CG विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन आज, प्रश्नकाल में मंत्रियों से होंगे सवाल

    March 16, 2026

    रायपुर से पहली बार रीवा के लिए नई फ्लाइट कल से

    March 16, 2026

    अग्निवीर भर्ती 2026, युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर

    March 16, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

    March 16, 2026

    CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

    March 16, 2026

    अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.