Author: Knock India

नई दिल्ली: बुधवार को कई बड़े वित्तीय और नियामकीय बदलाव लागू हुए, जिनका असर छोटे बैंकिंग, डाक सेवाओं, पेंशन और रेलवे टिकटिंग पर पड़ा। भारतीय रेलवे बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म IRCTC ने धोखेबाज़ एजेंटों द्वारा आरक्षण प्रणाली के दुरुपयोग को रोकने के लिए जनरल टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए नए आधार-आधारित दिशानिर्देश जारी किए हैं। भारतीय डाक द्वारा 1 अक्टूबर से प्रभावी, अपने स्पीड पोस्ट शुल्कों में संशोधन और पैकेजों की सुरक्षा में सुधार के लिए एक ओटीपी-आधारित वितरण प्रणाली शुरू करने की उम्मीद है। “यह सुनिश्चित करने के लिए कि आरक्षण प्रणाली का लाभ आम उपयोगकर्ता तक पहुँचे और बेईमान…

Read More

Balochistan बलूचिस्तान : डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) मुख्यालय के पास एक व्यस्त सड़क पर मंगलवार को हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए और 32 घायल हो गए। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए पास के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। डॉन के अनुसार, पुलिस ने बताया कि घातक विस्फोट के बाद केवल आठ शव सिविल अस्पताल लाए गए थे। क्वेटा के विशेष अभियान के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

Read More

बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मेहकर तहसील में पुलिस ने जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गोपनीय सूचना के आधार पर दो ट्रकों से 1.43 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित पान मसाला जब्त किया गया। ट्रक चालकों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) की टीम ने यह सफल अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली कि अमरावती से मुंबई की ओर जा रहे दो अशोक लेलैंड ट्रकों में सरकार द्वारा प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित पान मसाला लदा…

Read More

नई दिल्ली: देश में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देशभर में सिविल सेक्टर के तहत 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 5,862 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। वर्तमान में 1,288 केंद्रीय विद्यालय हैं, जिनमें से 3 विद्यालय विदेशों में (मॉस्को, काठमांडू और तेहरान) स्थित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने यह स्वीकृति दी है। इन विद्यालयों को मुख्यत केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वीकृत किया…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) राष्ट्र निर्माण में सहायता के लिए चरित्र निर्माण पर केंद्रित एक संगठन है, जो व्यक्तियों को ‘मैं’ से ‘हम’ की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आरएसएस के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जिस प्रकार मानव समुदाय नदी के किनारे रहते हैं, उसी प्रकार संघ की धारा से अनेक जीवन फल-फूल रहे हैं। संघ ने इस देश के हर पहलू को छुआ है।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “आरएसएस के कई उप-संगठन हैं, लेकिन सभी एक…

Read More

नई दिल्ली: देश के थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को भुज वायुसेना स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र में भारतीय थलसेना और भारतीय वायुसेना के बीच ऑपरेशनल तैयारी तथा आपसी सहयोग और तालमेल की जानकारी दी गई। दरअसल, थलसेना और वायुसेना के बीच बेहतर संयुक्तता और समन्वय सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। सेनाध्यक्ष ने यहां तैनात सैन्य कर्मियों को उनके कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति उनके अटूट संकल्प और जज्बे की सराहना की। इस दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी ने वायुसेना के…

Read More

कांकेर. नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहे दो नाबालिगों को कांकेर पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से 100-100 रुपए के कुल 53 जाली नोट बरामद किया गया। पुलिस ने कांकेर थाना में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर को सूचना मिली थी कि दो युवक दुकानों में नकली नोट देकर सामान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलीसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मोहसिन खान के निर्देशन में कांकेर पुलिस की टीम ने रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान…

Read More

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार मंगलवार सुबह एक ट्रक से टकरा गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार में मंत्री स्वयं मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। कार को मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की खास बात यह रही कि आज मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन भी है। जन्मदिन के दिन हुए इस हादसे की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता…

Read More

रायगढ़। छाल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक आकाश किडो (19) और आकाश लिकन केरकेट्टा (19), गंजाईपाली मांझापार के निवासी थे। दोनों युवक बकरी चराने जंगल की ओर गए थे। इस दौरान मौसम बिगड़ने लगा और बारिश शुरू हो गई। बचाव के लिए वे महुआ के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी बिजली गिर गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन बकरियों की भी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक जब दोनों युवक घर नहीं लौटे, तब परिजन और ग्रामीण उन्हें खोजने निकले।…

Read More

दुर्ग। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर की महिला के बेटों ने हत्या कर दी। बिना शादी किए ही दोनों साथ रह रहे थे। महिला अपने पति से कुछ समय पहले ही अलग हो गई थी। लेकिन बच्चों को इस रिश्ते पर आपत्ति थी। जिसे लेकर विवाद भी होता था। इसी बीच मंगलवार देर रात गुस्से में आकर मां के पार्टनर पर बच्चों ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया, फिर घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बलविंदर उर्फ बंटी के रूप में हुई है। घटना नंदिनी थाना…

Read More