रायपुर। दिव्यांग युवती को गृहमंत्री विजय शर्मा ने 15 दिनों में शासन से स्कूटी दिलवाया। 11 नवंबर को बोड़ला निवासी बहन सुनीता ने आवेदन दिया था कि शारीरिक दिव्यांगता के कारण उन्हें अपने रोज़मर्रा के कामों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। उनकी पीड़ा, उनकी मजबूरी और आत्मनिर्भर बनने की उनकी आकांक्षा ने मन को गहराई से छू लिया। आज, उसी निवेदन के समाधान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कवर्धा विधायक कार्यालय में बहन सुनीता धुर्वे जी को स्कूटी प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।आशा है कि यह स्कूटी उनके जीवन में नई स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और…
Author: Knock India
रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने संविधान पर आधारित लघु फिल्म भी देखी और जनप्रतिनिधियों के साथ इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत सदैव संविधान में आस्था रखते हुए आगे बढ़…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम साय ने लिखा, संविधान दिवस के अवसर पर आज रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर संविधान शिल्पी, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को नमन किया। संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर, सभी उपस्थित जनों के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। हमारा संविधान एक पवित्र ग्रंथ है, जो प्रत्येक भारतवासी को स्वतंत्रता, समानता और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। इस पावन अवसर पर उन सभी विभूतियों को…
रायपुर। CM साय ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू जिले में एक महार परिवार में हुआ था। महार जाति को उस समय अछूत समझा जाता था। बाबा साहेब के पिता सेना में थे और नौकरी के सिलसिले में यहां रहा करते थे। उनके पुरखे महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के अंबाडावे गांव से थे। 1906 में भीमराव अंबेडकर की पहली शादी रमाबाई से हुई। रमाबाई ने उनकी पढ़ाई में बहुत मदद की। दोनों के 5 बच्चे थे, इनमें से केवल यशवंत अंबेडकर जीवित रहे। 27 मई…
दुर्ग। जिले में साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर की गई। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पोर्टल पर आए अलर्ट में संकेत मिला था कि कर्नाटक बैंक, मोहन नगर शाखा के 22 बैंक खातों में लगभग 11 लाख रुपए साइबर ठगी से हासिल राशि के रूप में जमा किए गए हैं। जांच में सामने आया कि यह रकम अलग-अलग ऑनलाइन साइबर…
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रगतिरत एसआईआर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण भाठागांव, रायपुरा, चंगोराभाठा, भारत माता चौक, गुढ़ियारी आदि विभिन्न स्थानों में किया. महापौर मीनल चौबे ने जोन कमिश्नरों, अधिकारियों, बीएलओ से एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और ड्यूटी पर लगाए गए जोन कार्यालय में मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों की कंप्यूटर पर डाटा एंट्री करवा रहे बीएलओ से चर्चा की और एसआईआर कार्य नियत समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करवाने कहा. महापौर मीनल चौबे ने…
कोरबा. बाइक चोरी के मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. बाइक चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि जिला पुलिस बल से बर्खास्त एक आरक्षक ही निकला है, जो अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मोटरसायकल की चोरी किया करता था. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 4 मोटरसायकल जब्त किया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी हुई है. कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि पंप हाउस निवासी रोहित दास 19 वर्ष पिता धरमदास…
रायपुर। बस्तर आज बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। कभी नक्सल हिंसा, टूटी सड़कों और सीमित सुविधाओं से घिरा यह इलाका अब उम्मीदों से भरा नज़र आने लगा है। सुरक्षा में सुधार, बच्चों के स्कूल लौटने की खुशी, गांवों में हर तरफ जलती बिजली की रोशनी और स्वास्थ्य सेवाओं की हर कोने तक पहुंच- इन सबने बस्तर के जीवन को धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से बदलना शुरू कर दिया है।नक्सलवाद का खात्मा और सुरक्षा का मजबूत नेटवर्क बस्तर में अब नक्सल गतिविधियां खत्म होने के दौरे में है, जिससे सामान्य जीवन पटरी पर लौटने लगा है। सुरक्षा बलों की उपस्थिति…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। भारत का संविधान आज के ही दिन अपनाया गया था और इस उपलक्ष्य में ही हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। बता दें कि भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था। हालांकि, इसे लागू 26 जनवरी 1950 से किया गया था। इसलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस और 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मनाता है। संविधान दिवस पर सिर्फ पुराने संसद भवन में नहीं, बल्कि देशभर में किया जाएगा। इसे राष्ट्रीय उत्सव का रूप देने के…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों रेल सुविधाओं के विस्तार, नए रेल प्रोजेक्ट्स की प्रगति, तथा प्रगतिरत परियोजनाओं की पूर्णता के संबंध में विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।मुख्यमंत्री श्री साय ने आग्रह किया कि स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों, उद्योगों और व्यापारियों को बेहतर परिवहन सुविधाएँ मिल सकें। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे मंत्रालय छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस…