रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम साय ने लिखा, संविधान दिवस के अवसर पर आज रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर संविधान शिल्पी, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को नमन किया।
संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर, सभी उपस्थित जनों के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। हमारा संविधान एक पवित्र ग्रंथ है, जो प्रत्येक भारतवासी को स्वतंत्रता, समानता और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। इस पावन अवसर पर उन सभी विभूतियों को नमन करता हूँ, जिन्होंने राष्ट्रनिर्माण की इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 5, 2026मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला
छत्तीसगढ़May 5, 2026सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
RaipurMay 5, 2026भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या
RaipurMay 5, 2026सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा




