रायपुर 31 अक्टूबर 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10 बजे, ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत, नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘जीवन का उपहार’ समारोह में जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक उपचार करा चुके 2500 बच्चों से परस्पर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद लगभग 10:45 बजे ब्रह्माकुमारी के “शांति शिखर” का उद्घाटन करेंगे, जो आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान का एक आधुनिक केंद्र है। प्रधानमंत्री इसके बाद लगभग 11:45 बजे, नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री…
Author: Knock India
रायपुर, 31 अक्टूबर 2025/ आंवला नवमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आंवला नवमी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में आंवला वृक्ष को दिव्य और औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आंवला नवमी, जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है, धन, आरोग्य और समृद्धि का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि वे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने अपने अदम्य साहस और दृढ़ निष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक से शारदा चौक तक आयोजित ‘एकता दौड़’ में शामिल होकर…
Raigarh. रायगढ़। शासन के निर्देशानुसार विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम क्रिन्धा के पंचायत भवन में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 203 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान 33 गर्भवती माताओं की जांच की गई, जिनमें से 3 उच्च जोखिम वाली महिलाओं को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु के 86 व्यक्तियों का शुगर एवं बीपी परीक्षण, ब्लड ग्रुपिंग, मलेरिया जांच,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़े कथित रिश्वतखोरी प्रकरण में पांच आरोपियों को जमानत दी है। यह मामला एक कथित टेलीफोनिक बातचीत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें इस बात के संकेत मिले थे कि अवैध लाभ (रिश्वत) के बदले निरीक्षण प्रक्रिया में हेराफेरी की गई थी। आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा नियुक्त निरीक्षकों की गोपनीय जानकारी लीक की गई और बाद में उन्हें अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के लिए रिश्वत दी गई। मामले की सुनवाई 29 अक्टूबर 2025 को हुई। सुनवाई के दौरान सिद्धार्थ…
बिलासपुर: उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश में राज्य सरकार को यह निर्देश दिया है कि सभी लैब टेक्नीशियनों को 2800 का ग्रेड पे प्रदान किया जाए। न्यायालय ने यह माना कि समान योग्यता, समान कार्य और समान दायित्व वाले कर्मचारियों को अलग-अलग वेतनमान देना प्राकृतिक न्याय और समानता के सिद्धांतों का उल्लंघन है। न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं का ग्रेड पे उनकी नियुक्ति की तिथि से 2800 निर्धारित किया जाए और दो माह के भीतर सभी बकाया राशि 6% वार्षिक ब्याज सहित अदा की जाए। इसके अतिरिक्त भविष्य में वेतन निर्धारण भी इसी अनुसार करने…
कांकेर: जिले के नरहरपुर ब्लॉक के कुराल ठेमली गांव में इस समय तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों के इकट्ठा होने से नाराज ग्रामीणों ने उन्हें रोका जिसके दौरान झूमाझटकी की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि दो माह पहले जमगांव में एक ग्रामीण की निजी जमीन पर कब्जा कर ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना करते थे और लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे। ग्रामीण की शिकायत पर तहसील न्यायालय से जमीन खाली कराने का आदेश जारी किया गया था। आज प्रशासन और पुलिस को जमीन खाली करवानी…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर #RunForUnity में भाग लिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई… हम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं…सरदार पटेल जी ने आजादी के बाद अपनी दूरदर्शिता के कारण सबको एक करके एक अखंड भारत का निर्माण किया…हम उनको नमन करते हैं…प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आह्वान किया है…यह एकता दौड़ फिटनेस का भी प्रतीक है…” https://twitter.com/ANI/status/1984115901436678239
रायपुर: यदि आपको भी अपने घर में 24 घंटे पानी के लिए नल कनेक्शन की जरूरत है तो आप फ्री में नल कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते है. ये आवेदन आप 15 नवंबर तक कर सकेंगे, तो चलिए जानते है आप इसके लिए कहा और कैसे आवेदन कर सकेंगे… मोतीबाग और गंज मंडी टंकी से 24 घंटे पानी सप्लाई व्यवस्था में फ्लॉप रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अब इसके छूटे हुए 2 हजार 865 घरों में कनेक्शन के लिए 15 नवंबर तक अभियान चलाएगा. इधर जोन-4 कमिश्नरी के अध्यक्ष मुरली शर्मा ने कहा कि अभी इस योजना के तहत सिर्फ…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल ओराम ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार आदिवासी अंचलों में सतत विकास और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वय से जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए…