Raipur. रायपुर। दामाखेड़ा स्थित पंथ हुजूर प्रकाश मुनिनाम साहेब आश्रम में आयोजित महिला नवोदय महासभा के वार्षिक अधिवेशन में रायपुर की विधायक भावना बोहरा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। यह आयोजन कबीर धर्मदास वंशावली (केडीवी) के तत्वावधान में हुआ, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। अधिवेशन के दौरान विधायक भावना बोहरा ने महिला नवोदय महासभा की गतिविधियों और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाएं न केवल संत कबीर साहेब जी की अमर वाणी को जीवंत बनाए हुए हैं, बल्कि आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने…
Author: Knock India
रायपुर। CM विष्णुदेव साय और MP बृजमोहन अग्रवाल अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वृद्धजन के योगदान को मान्यता देना, उन्हें सम्मानित करना और उनकी सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया और उनके अधिकारों एवं कल्याण से संबंधित जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा वृद्धजन कल्याण से जुड़ी नवीनतम सरकारी योजनाओं एवं पहलों की जानकारी भी साझा की गई, जिससे समाज…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुजुर्गों के सम्मान और सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना का ऐलान किया है। सरकार प्रदेश के चार प्रमुख शहरों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा में सर्व-सुविधायुक्त वृद्धाश्रम, जिसे सियान गुड़ी नाम दिया गया है का निर्माण करवाएगी। सियान गुड़ी छत्तीसगढ़ी भाषा में वृद्धजनों के लिए प्रयोग होने वाला शब्द है। इस योजना के तहत सरकार ऐसे वृद्धाश्रम विकसित करेगी जहां बुजुर्गों को न सिर्फ रहने और खाने की सुविधा मिलेगी बल्कि उनके स्वास्थ्य, मनोरंजन और देखभाल की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। सीएम साय ने यह भी ऐलान किया कि रायपुर में एक विशेष…
रायपुर। नागेंद्र पांडेय के निधन पर CM साय ने शोक जताया है, उन्होंने X पोस्ट में लिखा, तपकरा निवासी नागेंद्र पांडेय के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे वरिष्ठ पत्रकार विनय पांडेय एवं राजेश पांडेय के पूज्य पिता थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। https://twitter.com/vishnudsai/status/1973293844314587384
बस्तर। उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 04 अक्टूबर को होने वाले बस्तर प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ समय से पहले पूरी कर ली जाएँ ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सिरहासार भवन और लालबाग स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक और अमूल्य संस्कृति के वाहक हैं। वृद्धजनों की देखभाल सरकार और समाज दोनों की साझी जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए समर्पित योजनाओं को लगातार मजबूत बना रही है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कृषि मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद की बैठक में शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरूद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। वित्त विभाग द्वारा प्रक्रिया में पात्र पाए जाने वाले बैंक/वित्तीय संस्था से सम्पादित किए जाने वाले एमओयू के प्रारूप का…
रायगढ़। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा है कि रायगढ़ में आम नागरिकों के लिए शहरी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। हमारा लक्ष्य रायगढ़ को सुंदर और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है। वित्त मंत्री चौधरी ने आज रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 41 तुर्कूमुड़ा में 48.44 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने…
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित जे. आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय में आज 25वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चार दिनों तक चले इस आयोजन ने राज्यभर के विद्यार्थियों की प्रतिभा को एक मंच पर प्रस्तुत किया और विद्यालय प्रांगण खेल भावना तथा ऊर्जा से गूंज उठा। राज्य के स्कूलों में 9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाए जाएंगे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 25वीं राज्य…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मंत्रालय में OSD रैंक के अफसर का तबादला मुख्य सचिव अमिताभ जैन के आज अंतिम कार्य दिवस को देखते हुए उनके कार्यकाल में अब तक कार्यरत रहे मातहत अधिकारी कर्मचारियों के भी तबादले किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश भी जैन के साथ करीब पौने पांच वर्ष से सीएस आफिस में कार्यरत रहे हैं। जीएडी ने आज एक आदेश जारी कर सीएस आफिस में ओएसडी रहीं पूनम सोनी (राप्रसे) का तबादला ओएसडी कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कर…