रायपुर। CM साय से छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ और छत्तीसगढ़ गौ सेवक संघ के पदाधिकारी मिले। सीएम साय ने अपने पोस्ट में लिखा, रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज ‘छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ’ एवं ‘छत्तीसगढ़ गौ सेवक संघ’ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन, मंदिरों के सुव्यवस्थित संचालन तथा गौसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे। https://twitter.com/vishnudsai/status/2046184901335228649
Author: Knock India
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के संवेदनशील नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अब गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना तेजी से साकार हो रहा है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत गोरखपुर में देखने को मिला, जहां मन्नू राठौर और उनकी पत्नी बिमला राठौर ने योजना का लाभ लेकर अपने जीवन की दिशा ही बदल दी। कभी कच्चे और जर्जर मकान में जीवन यापन करने वाला यह परिवार हर मौसम में कठिनाइयों का…
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर बस्तर से बंदरगाह तक सीधी राह, इकोनॉमिक कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई दिशा रायपुर। बस्तर की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) एक क्रांतिकारी कदम साबित होने जा रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा यह 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर न केवल दूरियों को कम करेगा, बल्कि बस्तर के स्थानीय उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों तक पहुँच प्रदान कर लैंड-लॉक्ड क्षेत्र की बाधाओं को समाप्त करेगा। वर्तमान में जगदलपुर से विशाखापट्टनम की यात्रा ओडिशा के कोरापुट…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया और आत्मीय संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वरिष्ठजन अत्यंत प्रसन्न नजर आए तथा उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विकसित ‘सियान गुड़ी’ के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर बुजुर्गों को फूड बास्केट वितरित किए तथा धार्मिक पुस्तक, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। उन्होंने समाज में वरिष्ठजनों के सम्मान और उनकी देखभाल के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता…
जशपुर। सीएम साय आज जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04) के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर ₹2,225 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली 774 सड़कों का शिलान्यास किया। PMGSY के तहत बनाई जा रही इन सड़कों के निर्माण से स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि आधारित गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा दूरस्थ अंचलों तक समग्र विकास का हमारा संकल्प साकार हो सकेगा। ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04)’ का शुभारंभ करते हुए सुखद अनुभूति हुई। इस पहल से 2427 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा, जिससे…
जशपुर। छात्रा ने CM साय को अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया को समझाया। सीएम साय ने बताया कि जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आज ISRO की विशेष मोबाइल प्रदर्शनी बस का अवलोकन किया। ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ पहल के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया को करीब से जानने और समझने का अनुभव प्राप्त हुआ। इस दौरान बच्चों ने चंद्रयान, मंगलयान, पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे अंतरिक्ष मॉडलों की जानकारी साझा की। विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा और समझ देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। इस पहल से 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के हर बच्चे तक…
धमतरी जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ और डूबान प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाने की दिशा में किया जा रहा नवाचार अब प्रभावी परिणाम देने लगा है। जीप।प्रशासन के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत भवन अकलाडोंगरी में आयोजित लिंक कोर्ट के माध्यम से आज कई राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। लिंक कोर्ट की कार्यवाही में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवेदन लेकर पहुंचे। पीठासीन अधिकारी ने संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सुनवाई करते हुए त्रुटि सुधार के 3 मामलों का तत्काल निराकरण किया। इसके अलावा फौती नामांतरण…
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग, श्रम,आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज गुरुवार को रायगढ़ जिले के शासकीय एवं निजी अस्पतालों का दौरा कर सिंघीतराई वेदांता प्लांट हादसे में घायल श्रमिकों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी भी ली। उपचार-रत श्रमिकों ने मिल रहे उपचार के प्रति संतोष व्यक्त किया। मंत्री श्री देवांगन आज रायगढ़ जिले के एक दिवसीय प्रवास…
16 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कचहरी शाखा के नवीन एवं अत्याधुनिक परिसर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रभाष कुमार सुबुद्धि, उप महाप्रबंधक श्री रमेश सिन्हा, प्रबंधक श्री अनिल यादव सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि पिछले 50 वर्षों से संचालित एसबीआई की कचहरी शाखा अब नए आधुनिक भवन में स्थानांतरित होकर ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस नए परिसर में उपभोक्ताओं…
Vedanta plant accident : सक्ती : सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर हादसे को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। इस दुर्घटना में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 घायल अब भी गंभीर हालत में इलाज करा रहे हैं। Vedanta plant accident : भारतीय मजदूर संघ ने मृतकों के परिजनों के लिए कम से कम 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। संघ का कहना है कि यह हादसा महज दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा है। साथ ही उन्होंने घायलों…