जशपुर। सीएम साय आज जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04) के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर ₹2,225 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली 774 सड़कों का शिलान्यास किया।
PMGSY के तहत बनाई जा रही इन सड़कों के निर्माण से स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि आधारित गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा दूरस्थ अंचलों तक समग्र विकास का हमारा संकल्प साकार हो सकेगा।
‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04)’ का शुभारंभ करते हुए सुखद अनुभूति हुई। इस पहल से 2427 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा, जिससे प्रदेश की 781 बसाहटें सीधे मजबूत सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ेंगी। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के ग्राम विकास के स्वप्न को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार निरंतर साकार कर रही है।
जनजातीय अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने का हमारा संकल्प इन सड़कों के माध्यम से सिद्ध हो रहा है। ये सड़कें स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे मूलभूत क्षेत्रों में नई ऊर्जा का संचार करेंगी और दूरस्थ इलाकों तक समृद्धि पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।मेरे आदिवासी भाई-बहनों के जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। वे समृद्ध होंगे, प्रगति के मार्ग से सीधे जुड़ेंगे।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




