जशपुर। छात्रा ने CM साय को अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया को समझाया। सीएम साय ने बताया कि जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आज ISRO की विशेष मोबाइल प्रदर्शनी बस का अवलोकन किया। ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ पहल के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया को करीब से जानने और समझने का अनुभव प्राप्त हुआ।
इस दौरान बच्चों ने चंद्रयान, मंगलयान, पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे अंतरिक्ष मॉडलों की जानकारी साझा की। विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा और समझ देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। इस पहल से 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
हमारा संकल्प है कि प्रदेश के हर बच्चे तक विज्ञान और तकनीक की पहुंच सुनिश्चित हो। ऐसे प्रयास बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को मजबूत करते हैं। यही प्रयास जशपुर सहित पूरे प्रदेश में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
लाइफ स्टाइलMay 19, 2026वज़न घटाने के लिए नाश्ते में क्या चुनें: ओट्स या पोहा?
लाइफ स्टाइलMay 19, 2026Janhvi Kapoor ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की नीली शिफॉन साड़ी में श्रद्धांजलि दी, मॉडर्न ट्विस्ट के साथ
व्यापारMay 19, 2026अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुला
खेलMay 19, 2026Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल




