Author: News Desk

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बोडदा पुल की रेलिंग में एक सवारी गाड़ी टकरा गई। इससे गाड़ी के ऊपर बैठा युवक पुलिया के नीचे गिर पड़ा। इस कारण उक्त युवक की स्थिति गंभीर है। इस सड़क दुर्घटना से वाहन में सवार दर्जनों लोग घायल हैं। सभी घायलों का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी लोग सवारी गाड़ी पर सवार होकर चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। जहां से ट्रेन पकड़कर मजदूरी करने के लिए गुजरात जाने की योजना थी, लेकिन बोडदा पुल पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों का पैर टूट गया है।…

Read More

रायपुर नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए लोग पहाड़ों और धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं, लेकिन जनवरी तक बिलासपुर से गुजरने वाली एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। वेटिंग लिस्ट 100 से 250 तक पहुंच गई है। हालांकि, जिन लोगों ने एक माह पहले टिकट बुक करा लिया था, उन्हें कंफर्म सीट जरूर मिल गई है। रेलवे आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, हावड़ा सहित अन्य रूट की ट्रेनों में लगातार वेटिंग बढ़ रही है। हावड़ा रूट पर चलने वाली आजाद हिंद्र एक्सप्रेस में वेटिंग 256 तक पहुंच गई…

Read More

पटना: पटना में भी अब खुदाई के दौरान एक सालों पुराना शिव मंदिर मिला है. यह खूबसूरत भव्य मंदिर जमीन के नीचे था, जो कि सालों से कचरे का ढेर से ढक चुका था. जमीन किसी मठ के नाम पर छोड़ी गई थी. मंदिर के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये 15वीं शताब्दी का हो सकता है जो कि लगभग 500 साल पुराना मंदिर का अवशेष है. यह मंदिरनुमा आकृति है, जिसमें एक शिवलिंग और दो पदचिह्न पाए गए हैं. आश्चर्य की बात यह है कि स्थानीय लोगों ने अधिकारी के आने से पहले ही इस स्थल…

Read More

रायपुर। रायपुर-बिलासपुर रोड पर स्थित धनेली में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आसपास के आधा दर्जन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और उनसे सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान एक युवक ने हत्या का आरोप स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण दिया, लेकिन शुक्रवार सुबह वह अपने बयान से पलट गया। उसने दावा किया कि डर के कारण उसने हत्या कबूल की थी। अब उसके बयान बदलने से पुलिस की जांच उलझ गई है, और वे नए सिरे से हत्यारे की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस का मानना है कि यह…

Read More

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में तीन बाघ और एक तेंदुए की H5N1 वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है। ये मौतें दिसंबर महीने में हुई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने पूरे महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व और रेस्क्यू सेंटर्स को अलर्ट जारी किया है। इन जानवरों को दिसंबर में चंद्रपुर से गोरेवाड़ा ट्रांसफर किया गया था, जहां वे बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए थे। एजवाइजरी में वायरस के प्रसार को रोकने और जानवरों और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तत्काल उपायों की रूपरेखा दी गई है। चंद्रपुर और बुलढाणा जिलों से बचाए…

Read More

पटना: पटना में पिछले 4 दिनों से अनशन पर बैठे जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेश होने के बाद उन्हें जमानत मिल गई है. इसके साथ ही उनकी चर्चित वैनिटी वैन को भी DTO ने जब्त किया. प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद वैनिटी वैन को परिवहन विभाग के अधिकारी ले कर गए. पूरे अनशन के दौरान प्रशांत किशोर की ये वैनिटी वैन खूब चर्चा में थी. हालांकि से किस कारण से जब्त किया गया है, इस बारे में पुलिस या फिर DTO किसी के भी तरफ से कोई जानकारी सामने…

Read More

गरियाबंद: मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय रविवार को पहली बार गरियाबंद जिले के दौरे पर आए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुद्दा उठाया। सीएम ने कहा कि सरकार पत्रकारों के साथ है। मामले में हो रही कार्रवाई की गति को प्रदेश के साथ पूरा देश देख रहा है। उन्होंने प्रदेश में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की बात भी कही है। इधर, सीएम ने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में जिले को कई विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम ने 338 करोड़ रुपए के 193 कार्यों का…

Read More

भोपाल। शहर के मिसरोद इलाके में महिला को जान से मारने की धमकी और मारपीट कर ज्यादती करने का मामला सामने आया है। इसी तरह, निशातपुरा में भी एक परिचित व्यक्ति द्वारा महिला के साथ जबरजस्ती करने के आरोप लगे हैं। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी अभिषके दुबे ने जान पहचान बढ़ाने के बाद उसे शादी करने का झांसा देते हुए करीब 4 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। बाद में महिला ने शादी करने…

Read More

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवन मंत्री नितिन गडकरी की खुलकर तारीफ की है। आप मुखिया ने कहा उनके कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि वह उन्हें अच्छे लगते हैं। केजरीवाल ने एक तरफ नितिन गडकरी की तारीफ की तो दूसरी तरफ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भी साफ नीयत वाला नेता बताया। अक्सर कांग्रेस और भाजपा को भ्रष्ट बताने वाले केजरीवाल को कम ही मौकों पर इस तरह दूसरे दलों के नेताओं की तारीफ करते हुए देखा गया है। दिल्ली में विधानसभा…

Read More

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धमकी देने के आरोप में ठाणे के एक शख्स पर एफआईआर दर्ज की गई है। ठाणे पुलिस ने कहा कि उसे 26 वर्षीय इस आरोपी के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी की तलाश जारी वरिष्ठ इंस्पेक्टर गुलजारीलाल फड़तारे ने बताया कि ठाणे शहर के वरली पाड़ा निवासी हितेश धेंदे नामक आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।…

Read More