मनेंद्रगढ़/एमसीबी भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रदेश भाजपा संगठन ने लगभग छत्तीसगढ़ में आखिरकार बीजेपी संगठन के लगभग सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसको लेकर पिछले दिनों दिल्ली में बैठक आयोजित की गई थी। जहां बंद लिफाफे में हर जिले से तीन दावेदारों के नाम भेजे गए थे। दिल्ली में बीजेपी हाई कमान की बैठक में मंथन के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजेपी जिलाध्यक्षों की बंद लिफाफे में नाम तय कर दिल्ली से भेज दिए गए थे। संगठन द्वारा पूर्व लोकसभा सांसद कमल भान जिला चुनाव अधिकारी, छत्तीसगढ़…
Author: News Desk
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी विधानसभा सीट पर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस सीट से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस की आलका लांबा और आम आदमी पार्टी (आप) की सीएम आतिशी मार्लेना के बीच मुकाबला होगा। चुनावी माहौल को गरमाने में बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रविवार को बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दे दिया, जिससे बवाल मच गया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांगी, लेकिन इसके बाद उनका दिल्ली की सीएम आतिशी पर बयान ने नई बहस शुरू कर दी। बिधूड़ी…
मनेंद्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा खेल अधिकारी गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को सम्पन्न हुआ है। जिस प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाऐं आयोजित की गयी थी। 100 मीटर की दौड़ में 9 से 18 वर्ष के सुस्मिता प्रथम, कमलेश्वरी द्वितीय, निर्मला तृतीय, और 400 मीटर की दौड़ में सुमन प्रथम, सुस्मिता द्वितीय, दुर्गावती तृतीय तथा 100 मीटर की दौड़…
भोपाल । मप्र में आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही तबादलों से चुनाव आयोग की रोक हट जाएगी। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार मंत्रालय से लेकर जिलों तक बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है। कई जिलों के कलेक्टर्स को बदला जाएगा। इसमें जिलों में अधिकारियों के परफॉर्मेंस को देखा जाएगा। बता दें, सरकार मप्र का विजन डॉक्यूमेंट बना रही है। इसको सरकार ने आठ क्षेत्रों में बांटा है। इसके लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी…
रायपुर : महतारी वंदन योजना से संगीता से सीखा बचत और प्रबंधन के गुणकबीरधाम जिला के ग्राम भागुटोला की निवासी संगीता पटेल आज आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रबंधक का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गई हैं। उनके जीवन में परिवर्तन का यह सफर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ, जिसने उन्हें न केवल आर्थिक सहायता दी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया। संगीता पटेल, एक गृहिणी और मां, अपने परिवार के लिए हमेशा कुछ बेहतर करना चाहती थीं। लेकिन सीमित आय के कारण उनके सपनों को साकार करना मुश्किल था। अब जब उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर…
रायपुर : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज सराफा व्यापारी स्वर्गीय गोपाल राय सोनी के कोरबा स्थित निवास स्थान टीपी नगर पर पहुंचे, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के साथ घटना का लिया जायजा। कैबिनेट मंत्री ने व्यवसायी के नृशंस हत्या पर शोक जताया। उन्होंने व्यवसायी स्व. सोनी के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और मृतात्मा की शंाति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मंत्री देवागंन ने पुलिस अधीक्षक से घटना के हर संभावित पहलू पर बारीकी से जांच कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तार करने़ के निर्देश दिए।
रायपुर : प्रभु रामलला दर्शन योजना केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक ऐसा आध्यात्मिक अभियान है, जो प्रदेश के लोगों के जीवन में श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का नया अध्याय जोड़ रहा है। यह योजना छत्तीसगढ़ में साय सरकार बनने के बाद शुरू की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी सोच का यह एक सशक्त प्रमाण है। इस योजना से छत्तीसगढ़ के हजारों नागरिकों को प्रभु श्रीरामलला के जन्मस्थान के दर्शन करने का लाभ मिल चुका है। योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कराए जा…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बस्तर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हो गई है और इसका ताजा उदाहरण नेशनल हाईवे 30 पर स्थित केशकाल घाटी है। केशकाल घाटी को बस्तर की लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इस घाटी से ही होकर बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों एवं ओड़िसा, आंध्रप्रदेश सहित तेलंगाना तक पहुँचा जाता है। नेशनल हाईवे पर स्थित केशकाल घाटी प्रमुख मार्ग होने के साथ साथ बस्तर क्षेत्र के व्यवसायिक विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। आज से दो महीने पहले यह घाटी जर्जर स्थिति में थी इस कारण…
रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत नगर पंचायत रामानुजगंज से नगरपालिका के रूप में उन्नयन हुए कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया। मंत्री नेताम ने क्षेत्रवासियों को नये नगर पालिका के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री नेताम कहा कि रामानुजगंज नगर पंचायत के रूप में जाना जाता था। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के परिणाम स्वरूप लंबे अरसे बाद इसे नगरपालिका क्षेत्र बनाया गया है। उन्होंने रामानुजगंज को नगरपालिका बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार माना है। मंत्री नेताम ने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तेलंगाना और पूरे देश में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला खंड सहित अन्य रेल खंडों के तहत नए जम्मू रेलवे मंडल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। कुल 742.1 किलोमीटर लंबे इस खंड के निर्माण से जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों को भारत के अन्य हिस्सों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह परियोजना रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास…