Author: News Desk

सुकमा : प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पक्के आवास का सपना साकार किया है। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी घर मिल रहे हैं, जो उनकी जीवनशैली में सुधार और सम्मान लेकर आते हैं। पक्का मकान बनाने का सपना हुआ साकार सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के छिंदगढ़ पंचायत निवासी तुलसा राणा पिता महादेव राणा जो पहले अपने खपरैल एवं मिट्टी से बने घर में रहते थे, अब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत एक पक्का मकान बन जाने से चौन से…

Read More

जांजगीर-चांपा : देवीराम, जो पहले अपने परिवार के लिए स्थायी आय के अभाव में संघर्ष कर रहे थे, ने मनरेगा के तहत अपने लिए एक पशु शेड बनवाने का अवसर मिला। उनके पास कुछ पशु तो थे, लेकिन शेड न होने के कारण उन्हें देखभाल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मनरेगा योजना के माध्यम से देवीराम ने न केवल पशु शेड बनवाया, बल्कि इससे उनकी आजीविका में सुधार हुआ। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के लिए आजीविका और सशक्तिकरण के नए अवसर खोले हैं। इसी के तहत एक छोटे…

Read More

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री डेका ने इन अधिकारियों से केन्द्र शासन की फ्लैगशीप योजनाओं, राज्य शासन की योजनाओं की प्रगति, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति आदि के संबंध में भी जानकारी ली।

Read More

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में प्रकृति की ओर संस्था के अध्यक्ष मोहन वरल्यानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नेहरू-गांधी उद्यान रायपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फ्लावर शो के लिए आमंत्रित किया। साथ ही बांस के कपड़े से बना तौलिया भेंट किया। राज्यपाल ने पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण के लिए संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्याे की सराहना की। इस अवसर पर संस्था के निर्भय धारीवाल, जयेश पिटालिया और डॉ. अनिल चौहान भी उपस्थित थे।

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मशहूर बिल्डर और रईस राजेश शर्मा पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है. हाल ही में छापेमारी में मिली करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है. आज आयकर विभाग ने राजेश शर्मा और उनकी पत्नी राधिका शर्मा के नाम की 24 संपत्तियों को कुर्क किया है. कुर्क की गई संपत्तियों की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मध्य प्रदेश आयकर विभाग ने आज बिल्डर राजेश शर्मा के नाम पर दर्ज 8 और उनकी पत्नी राधिका शर्मा के नाम पर दर्ज 16 संपत्तियों को कुर्क…

Read More

जन समस्याओं के निराकरण के लिए करें जन-संवाद रैन बसेरों का निरीक्षण करें विधानसभा वार समीक्षा की जाए इंदौर संभाग में चल रही विकास गतिविधियों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री ने बैठक में दिए निर्देश इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्र के विकास का विजन डॉक्यूमेंट (रोडमैप) बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी विधायक क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ जन समस्याओं के निराकरण को लेकर जन-संवाद करें। जनकल्याण अभियान के मिल रहे परिणामों का आकलन करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित…

Read More

मप्र हाईकोर्ट: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि लोक सेवकों के वेतन की जानकारी देना सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत अनिवार्य है। गोपनीयता के आधार पर इसे देने से इनकार नहीं किया जा सकता। जस्टिस विवेक अग्रवाल की सिंगल बेंच ने लोक सेवकों के वेतन की जानकारी न देने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि लोक सेवकों के वेतन की जानकारी सार्वजनिक महत्व की है और इसे गोपनीय नहीं रखा जा सकता। पूर्व आदेश निरस्त सूचना आयोग और लोक सूचना अधिकारी ने इस जानकारी…

Read More

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी योग, प्राणायाम के साथ पारस्परिक सहयोग, पर्यावरण जागरूकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति आदर भाव जगाने के लिए समर्पित -“पतंजलि योग समिति”द्वारा नए वर्ष की पहले प्रभात बेला में स्वास्थ्य कल्याण ,शिक्षा एवं सेवाओं के लिए निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन हेल्थ वेलनेस इवोल्यूशन की सुप्रसिद्ध चिकित्सक किरण वर्मा की उपस्थिति में किया गया। पतंजलि योग समिति की ओर से वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक नेत्र अधिकारी आर डी दीवान, एवं ईरा कर के द्वारा वेलनेस कोच एवं मिशन स्वास्थ्य परिवार की चिकित्सक किरण वर्मा का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। स्वास्थ्य…

Read More

रायपुर कोई भी देश तभी मजबूत रह सकता है जब उसकी बुनियाद मजबूत हो। हमारे देश की बुनियाद हमारी सनातन परंपराओं में है। सनातन परंपरा हमें वसुधैव कुटुम्बकं की सीख देती है और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है। अपने देश और राज्य की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को भी सनातन परंपरा के वही संस्कार प्रदान करें जो हमें अपने शिक्षकों और अभिभावकों से मिले हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के समीप ग्राम कंगोली में श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए…

Read More

नवा रायपुर में युवाओं के लिए खुल रहे हैं रोजगार के नए अवसर, मिल रही हैं बेहतर सुविधाएं रायपुर विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सतत प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में नवा रायपुर अटल नगर में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर क्षेत्र में आईटी और आईटी- इनेबल्ड सर्विसेस का तेजी से विकास हो रहा है। इससे स्थानीय युवाओं…

Read More