Author: News Desk

उज्जैन: पदों में वृद्धि की मांग को लेकर प्रतीक्षारत शिक्षकों ने शुक्रवार को उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक दंडवत यात्रा निकाली। वर्ग-1 की चयन एवं पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षक नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी अभ्यर्थी तीन दिन तक उज्जैन में रहकर शिप्रा नदी और टावर चौक पर धरना देंगे। महाकाल मंदिर में समाप्त होगी दंडवत यात्रा पदों में वृद्धि की मांग कर रहे चयनित शिक्षक इससे पहले दिल्ली और भोपाल में प्रदर्शन कर चुके हैं। अब धार्मिक नगरी उज्जैन में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। चयन एवं पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने…

Read More

इंदौर/धार: मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने के खिलाफ आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है, जहां प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया है. इसी बीच कुछ लोगों ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की है. जानकारी के मुताबिक पीथमपुर बस स्टैंड पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, जिसके बाद जैसे ही उन्होंने आत्मदाह किया, पुलिस और अन्य सुरक्षा दलों ने आनन-फानन में आग बुझाई और युवकों को तितर-बितर किया। मामला इस प्रकार है करीब 40 साल बाद मध्य…

Read More

राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं से हजारों डॉलर के गिफ्ट मिले. इसमें जो बाइडेन को सबसे महंगा गिफ्ट भारत की ओर से दिया गया. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पत्नी को 20,000 अमेरिकी डॉलर का हीरा उन्हें गिफ्ट किया था. पीएम मोदी की ओर से दिया गया 7.5 कैरेट का हीरा 2023 में जो बाइडेन परिवार को दिया गया सबसे महंगा गिफ्ट था. हालांकि, उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में यूक्रेनी राजदूत से 14,063 अमेरिकी डॉलर का ब्रोच और मिस्र के राष्ट्रपति और प्रथम महिला से 4,510 अमेरिकी डॉलर का एक ब्रेसलेट, ब्रोच और…

Read More

दक्षिण कोरिया में एक आठ मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। धुएं की चपेट में आने वाले 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 30 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक आग इमारत के भूतल पर स्थित एक रेस्तरां से भड़की। ग्योंगगी प्रांतीय अग्निशमन विभाग के मुताबिक 100 से अधिक अग्निशमन कर्मियों ने 40 दमकल के वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। एक फुटेज में इमारत के निचले हिस्से से धुआं और लपटें उठती दिख रही हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इमारत में कितने…

Read More

तेल अवीव। इजरायली सेना ने सीरिया के अंदर ईरान के इरादों पर पानी फेर दिया। सीरिया के सैन्य ठिकानों पर ईरान एक फैक्ट्री में मिसाइल बनवा रहा था, तभी इजरायली सेना ने उसे नष्ट कर दिया। इजरायल की सेना ने पहली बार कबूल किया कि पिछले साल सितंबर में उसके करीब 100 सैनिकों ने भूमिगत मिसाइल फैक्ट्री को नष्ट किया था। एलिट शालदाग यूनिट के कमांडो ने 8 सितंबर को सीरियाई शहर मस्याफ में वैज्ञानिक अध्ययन और अनुसंधान केंद्र पर छापा मारा था। इस जगह पर हथियारों का उत्पादन हो रहा था, जिसे सेना ने नष्ट कर दिया। आईडीएफ ने…

Read More

Loveyaapa: OTT पर अपनी एक्टिंग का नजारा दिखाने के बाद अब आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्द बड़े पर्दे पर आ रही हैं। दोनों 'Loveyaapa' नाम की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लेकर दुनिया भर के दर्शकों के सामने आने को तैयार है। इस वक्त दोनों की इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसे देखकर लोगों ने सिर पकड़ लिया है। साल 2023 में खुशी कपूर ने 'द आर्चीज़' में बेट्टी कूपर की भूमिका निभाई थीं। आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने भी अपनी पहली…

Read More

‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस से हटने का नाम नहीं ले रही है. ये फिल्म टिकट काउंटर पर कुंडली जमाकर बैठ गई है और लगभग एक महीने से खूब नोट छाप रही है. ये एक्शन थ्रिलर देश की तो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन ही चुकी है वहीं वर्ल्डवाइड भी ये इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए जी जान से जुटी हुई है. चलिए यहां जानते हैं ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के 29वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को दुनियाभर में कितने नोट बटोरे हैं? सुकुमार द्वारा निर्देशित, ‘पुष्पा 2: द रूल’ को दुनियाभर…

Read More

'Bigg Boss 18' अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है और हर एपिसोड में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। लेकिन हाल ही के एपिसोड में जब कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने एंट्री ली, तो अलग ही माहौल देखने को मिला। विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली से लेकर अविनाश और ईशा की मॉम और करणवीर मेहरा की बहन बिग बॉस के घर में पहुंचीं। लेकिन चाहत पांडे की मम्मी ने पूरा मजमा ही लूट लिया। उन्होंने घर में जाते ही अविनाश, ईशा और रजत दलाल को धो दिया। चाहत पांडे की मम्मी ने जिस तरह से अविनाश को लताड़ा…

Read More

स्टार प्लस ने अपने नए शो 'पॉकेट में आसमान' का नया प्रोमो जारी किया है। शो में अभिका मालाकार और फरमान हैदर लीड रोल में नजर आएंगे। जहां अभिका इसमें रुद्राणी (रानी) तो फरमान इसमें दिग्विजय का किरदार निभाते नजर आएंगे। शो के पहले प्रोमो से कहानी का अंदाजा जा सकता है। 'पॉकेट में आसमान' की कहानी एक युवा गर्भवती महिला की है, जो अपने निजी जीवन की जिम्मेदारियों को संतुलित करते हुए डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प लेती है। हालांकि, इस फैसले में उसे अपने पति के कारण बहुत सी रुकावटों का सामना…

Read More

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर (सीजी बोर्ड) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले के 22 हजार 810 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं शिक्षक भी पाठ्यक्रम पूरा कराने के काम में लगे हुए हैं। ताकि सभी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई समय पर पूरी हो सके। पाठ्यक्रम पूरा कराने में जुटे इस बार सीजी बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 13 हजार 367 विद्यार्थियों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी की है और कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने…

Read More