मुंबई । नए साल की शुरुआत बालीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने व्यस्त शेड्यूल के साथ की। तमन्ना भारत में नहीं बल्कि विदेशी जमीन पर अपने काम को नया आयाम दे रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी झलक उन्होंने दिखाई। एक्ट्रेस ने व्यस्त शेड्यूल को दर्शाती तस्वीरें और वीडियो पोस्ट शेयर की। इसमें वो एक कार में बैठी हैं और डलास (टेक्सास) का लोकेशन टैग किया है। वीडियो में वह अपनी टीम के साथ हैं। बुधवार को, तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ अपने वर्चुअल न्यू ईयर सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की थी। उन्होंने…
Author: News Desk
पूर्णिया। दुष्कर्म में असफल एक झोला छाप डॉक्टर ने महिला का चाकू से पेट फाड़ डाला। जिससे उसकी आंत बाहर निकल आई। परिजनों ने उसे पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना केनगर के काझा नहर के समीप की बताई जा रहा। केनगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी का महिला के घर आना-जाना था। मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है। महिला के पिता ने बताया कि आरोपी गांव में ही झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम करता है। गुरुवार संध्या उनकी लड़की काझा बाजार शाक-सब्जी खरीदने आई…
सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच से बाहर बैठने से साल 2004 याद आ गया। उस समय भी कप्तान रहे सौरव गांगुली ने पिच देखने के बाद खेलने से मना कर दिया था। गांगुली ने जहां फिटनेस के आधार पर वहीं रोहित ने खराब फार्म के नाम पर टीम से बाहर बैठने का फैसला किया था। इससे साफ है कि दोनो को पिच देखकर समझ आ गया था कि यहां सफल होना उनके लिए कठिन है। रोहित ने इस प्रकार दिखाया कि टीम के केवल उनके कारण ही नहीं हार…
रायपुर। शीघ्रलेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा 11 और 12 जनवरी को विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थीगण परिषद की वेबसाईट https://ctsp.cg.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शीघ्र लेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को विभिन्न केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की जाएंगी। शीघ्र लेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मेनेजमेंट और टेक्नोलॉजी, मुजगहन रायपुर, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नीकल केम्पस जुनवानी रोड भिलाई, डीपी विप्र महाविद्यालय, पुराना उच्च…
चैन्नई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आईआईटी मद्रास में छात्रों के साथ संवाद करते हुए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की विचारधाराओं और नीतियों के महत्वपूर्ण अंतर को समझाया। उन्होंने विकास, सामाजिक समरसता, और शिक्षा के मुद्दों पर कांग्रेस की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए छात्रों से बात भी की। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के समावेशी विकास के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। यहां पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता संसाधनों का समान वितरण और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से देश में…
नई दिल्ली । माइक्रोसॉफ्ट ने वित्तीय वर्ष 2025 में लगभग 80 बिलियन डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया है। यह निवेश बड़े-बड़े डेटा सेंटर्स बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की तकनीक को और पावरफुल बनाने पर किया जाएगा। 2022 में ओपन एआई के चेटजीपीटी लॉन्च होने के बाद एआई की दुनिया में हलचल मच गई है। इसका असर है कि हर कंपनी अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेस में एआई का इस्तेमाल बढ़ा रही है। एआई को चलाने के लिए तेज़ी से काम करने वाले डेटा सेंटर्स की ज़रूरत है, जिनमें हज़ारों चिप्स जुड़े होते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने पहले ही एआई…
गरियाबंद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद दौरे के दौरान 338 करोड़ रुपए से अधिक के 193 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया. इनमें 219.03 करोड़ रुपए के 149 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 119.77 करोड़ रुपए के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं. इसके साथ ही विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया. मुख्यमंत्री साय ने जिन मुख्य कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें देवभोग – अमलीपदर – उरमाल मार्ग लम्बाई 23 किलोमीटर का 36 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य. राजिम – पोखरा मार्ग (लम्बाई 20…
मुंबई । बालीवुड अभिनेत्री और क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी जल्दी ही मां बनने वाली हैं। इंस्टाग्राम के जरिए आथिया शेट्टी ने अपने नए सफर के खूबसूरत पल साझा किए। एक्ट्रेस पति केएल राहुल के साथ बैठी, उनकी बांहों में बांहें डालकर आगे बढ़ती दिखीं। तीसरी तस्वीर एक कोट की थी जिसमें जिंदगी का फलसफा लिखा था। अंग्रेजी में लिखे कोट का मजमून है- जिंदगी की रफ्तार को थोड़ा धीमा करें, ठहरें दूसरों ने आप पर जो आशीर्वाद बरसाया है उस बारे में सोचें, दिल की सुनें फिर नई शुरुआत में विश्वास रखें। इन तस्वीरों के साथ लिखा,…
रायपुर जगदगुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग की 2023 बैच की बीएससी नर्सिंग छात्रा कुसुमावती गौड़ा का भारतीय मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है. कुसुमावती की यह शानदार उपलब्धि एक वर्ष की कठिन तैयारी के बाद 2024 में सफलता के रूप में सामने आई है. कुसुमावती केवल अकादमिक में ही नहीं, बल्कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट रही हैं. उनकी बहुआयामी क्षमताओं ने उन्हें अन्य छात्रों के लिए आदर्श बना दिया और कॉलेज के लिए गर्व का कारण बना. जगदगुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग की निदेशक सुमन त्रिपाठी कहती हैं कि कुसुमावती हमेशा…
रायपुर अबूझमाड़ में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा बलों के साहस को नमन करते हुए कहा कि पिछले एक साल से नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ लड़ रहे हैं. लड़ाई अब भी जारी है, हमारे एक जवान भी शहीद हुए है. निश्चित रूप से हम लोगों को सफलता मिलेगी. अब नक्सलियों का अंतिम समय आ रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में कहा कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा. एसआईटी टीम का…