SL Vs AUS Test: श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान हो गया है। हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीतने के बाद कंगारू टीम के हौसले बुलंद है। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को 29 जनवरी 2025 से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण घर पर छुट्टी पर है। वहीं,…
Author: News Desk
करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के गांव खेड़ीनरु के संदीप नरवाल के अपहर्ताओं का रिमांड पूरा होने के बाद सीआईए-टू ने बुधवार को तीनों बदमाशों को शुक्रवार को जेल भेज दिया। अपहरण में शामिल मधुबन में तैनात हवलदार नरेंद्र ऑनलाइन सट्टे में लाखों रुपये हार चुका था। वह कर्ज में डूब चुका था। इसी कर्ज को उतारने के उसने दो बदमाश दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची। वह संदीप को तीन वर्ष पहले से जानता है। ऐसे रची थी साजिश मधुबन में तैनात हवलदार हिसार के गांव कापड़ो निवासी नरेंद्र ने अपने दोस्त सोनीपत के गांव हलालपुर निवासी सुरेंद्र और…
रोहतास: बिहार के रोहतास से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस शख्स की हत्या में चचेरे भाइयों ने जेल काटी, वह शख्स 17 साल बाद जिंदा मिला। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है और इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है। दरअसल 17 सितंबर 2008 को नथुनी अचानक लापता हो गया था। तब मामा बाबूलाल पाल ने आरोप लगाया था कि चाचा और उनके बेटों ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी। इस मामले में विमलेश, भगवान, और सतेंद्र को सात-आठ महीने जेल में रहना पड़ा। अब रोहतास पुलिस के अनुसार, नथुनी…
रायपुर छत्तीसगढ़ में अब राजस्व विभाग में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रजिस्ट्री के बाद त्वरिज नामांतरण करने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए सुगम एप में ऐसी व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि प्रदेश भर में रोज तकरीबन 8 हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है। इससे क्रेता द्वारा अपने नाम पर दर्ज कराने के लिए एक माह से 90 दिन तक इंतजार करना पड़ता है। इसके लिए तहसील और पटवारी कार्यालय में सुविधा शुल्क भी देना पड़ जाता है। इसे देखते हुए राजस्व विभाग अब तत्काल नामांतरण की सुविधा शुरू करने जा रहा है। ऐसे काम…
नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने बरोला क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए जा रहे शोरूम को ध्वस्त कर दिया गया. यह कार्रवाई प्राधिकरण के दस्ते द्वारा की गई, जिसने जमीन से अवैध कब्जा हटाकर उसे वापस ले लिया. यह जमीन लगभग 600 वर्गमीटर है, जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है. हाल ही में, नोएडा विकास प्राधिकरण ने 480 करोड़ रुपये की जमीन को भी अवैध कब्जे से मुक्त कराया है. यह जमीन सोरखा गांव के डूब क्षेत्र में स्थित थी, जहां अवैध रूप से एक कॉलोनाइजर ने कब्जा किया था. प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान निरंतर जारी…
रायपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के संबंध में सभी राज्यों को जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण के संबंध में वर्तमान / अद्यतन स्थिति पर सतत् निगरानी बनाए रखने हेतु एक तकनीकी समिति का गठन किया गया है। HMPV के संक्रमण के रोकथाम, बचाव, जागरूकता एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश तैयार किए जाने हेतु इस तकनीकी समिति का गठन किया गया है। इस समिति में संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ.एस.के. पामभोई अध्यक्ष के रूप में हैं। इनके…
महाराष्ट्र में नागपुर से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी ने अपनी शादी की 26वीं सालगिरह पर खुदकुशी कर ली। एक हंसते-खेलते कपल ने दुनिया से इस कदर विदाई ली कि सभी की आंखें नम हो गईं। बता दें कि 7 जनवरी, 2025 को उनकी शादी की सालगिरह थी। इस दिन उन्होंने आत्महत्या से पहले शादी का जोड़ा पहना, एक वीडियो बनाया और उसे अपने व्हॉट्सएप स्टेटस पर अपलोड किया। इसके बाद उन्होंने घर में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले कपल ने अपनी सालगिरह का जोरदार जश्न…
गोपालगंज: गोपालगंज के एक विद्यालय में संपत्ति का ब्योरा विभाग को भेजने के नाम पर हेडमास्टर पर शिक्षकों ने 500- 500 सौ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने रिश्वत देने से इंकार कर दिया तो प्रधानाध्यापक और शिक्षकों में बहस होने लगी। इसके बाद हेडमास्टर ने विरोध कर रहे सभी शिक्षकों को अपने कार्यालय में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा कर चले गये। मामला थावे प्रखंड के मध्य विद्यालय रामचंद्रपुर का है। शिक्षकों ने बताया कि हेडमास्टर के सभी शिक्षकों को अपने कार्यालय में बंद कर चले जाने के बाद कमरे में बंद शिक्षक…
हिसार। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट हुई है। इसके चलते हिसार के बालसमंद और जींद का क्षेत्र प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। दोनों जगह का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों ने वीरवार को प्रदेश के चार जिलों में कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 जनवरी को प्रदेश में वर्षा की संभावना भी व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 10 जनवरी रात से हवाओं में परिवर्तन होगा…
भोपाल । न्यूनतम पुनरीक्षित वेतन और सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली तमाम सुविधाएं न मिलने से आहत आउटसोर्स कर्मचारी एवं श्रमिक अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की शरण में जाएंगे। ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स अस्थाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने तय किया है कि फरवरी में नागपुर जाकर श्रमिकों के प्रति मध्य प्रदेश सरकार का रवैया बताया जाएगा। मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश में जमीदारी प्रथा फिर से लौट आई है। तभी तो ग्राम पंचायतों में चौकीदारों,पंप आपरेटरों, भृत्य, सफाई कर्मियों से 2-3 हजार रुपए महीने में काम कराया…