Author: News Desk

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से डराने वाला मामला सामने आया है. यहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने बुजुर्ग को सोते समय गोली मारी थी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव की है. इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि बीती रात सभी लोग खाना-पीना खाकर अपने रूम में सोने के लिए चला गया थे. परिजनों ने बताया है कि सुरेश महतो भी अपने रूम में सोने के…

Read More

रायपुर। वायु सेना में नौकरी करने के लिए युवाओं के लिए अवसर है। वायु सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुका है। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अविवाहित युवक और युवतियों से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर अवलोकन कर सकते हैं। अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम 27 जनवरी 2025 तक निर्धारित है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो। साथ ही 12वीं कक्षा न्यूनतम 50 अंको और…

Read More

दिल्ली: दिल्ली में पिछले तीन विधानसभा चुनावों में पस्त नजर आने वाली कांग्रेस इस बार पूरे दमखम और मजबूती के साथ किस्मत आजमाने की कवायद में है. इसके बाद भी दिल्ली में कांग्रेस के एजेंडे पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते सियासी तस्वीर साफ नजर नहीं आ रही. कांग्रेस मकर संक्रांति से एक दिन पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है, जिसका बिगुल राहुल गांधी फूंकेंगे और उसके बाद प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे जैसे दिग्गज नेता उतरेंगे. कांग्रेस के कद्दावर चेहरे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को…

Read More

बीजापुर। गंगालुर व बददेपारा मार्ग पर आईईडी प्लांट करने की तैयारी कर रहे तीन नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, गंगालुर थाना में डीआरजी व थाना गंगालुर की टीम मेटापाल से ग्रस्त सर्चिंग कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान गंगालुर व बददेपारा के बीच संदिग्ध व्यक्ति रास्ते पर दिखे जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। पार्टी द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम जनमिलिशिया सदस्य सुक्कू अवलम पिता…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिला अब इतिहास, पुरातत्व और प्रकृति प्रेमियों के लिए नया आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। यहां हसदेव नदी के किनारे 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म मिला है। प्रदेश सरकार इसे एक मैरीन फॉसिल्स पार्क के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। यह पार्क न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे एशिया का गौरव बनने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने इस विषय पर गहरी रुचि दिखाते हुए इसे नए सिरे से आगे बढ़ाने का कार्य प्रारंभ किया है। राज्य सरकार ने जीवाश्मों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित करने…

Read More

कबीरधाम। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराया कि उनकी नाबालिग बेटी कपड़े सिलाई कराने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं आई। पुलिस ने धारा 137(2) BNS दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, नेटवर्क ट्रेसिंग और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने पुणे (महाराष्ट्र )में दबिश दी। आरोपी संदीप धुर्वे पिता संतुराम छेदावी, निवासी बचेडी, थाना सहसपुर लोहारा के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। थाना…

Read More

जशपुरनगर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में किसानों को धान के साथ अन्य फसल लेने के लिए उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं से जिले के दूरस्थ अंचल के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत् विभाग द्वारा फल क्षेत्र विस्तार से कृषकों को लाभ देने के दिशा में अभिनव पहल किया गया है। उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत् कृषकों को हल्दी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना से प्रेरित होकर कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम रजौटी के कृषक श्री हरकचन्द साय द्वारा उद्यानिकी विभाग से उचित मार्गदर्शन लेकर 0.500…

Read More

रांची। रांची समेत पूरे राज्य में सर्दी का सितम जारी है। रांची व आसपास के जिलों में सुबह में कोहरा या धुंध का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में तापमान में इजाफा होगा, वहीं इसके बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं। इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू,…

Read More

भोपाल । मप्र में एक बार फिर सरकारी बसें सडक़ों पर दौड़ती नजर आएंगी। सावर्वजनिक परिवहन सेवा की बसें शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मप्र परिवहन सेवा को लेकर अभी तक यह माना जा रहा था कि मप्र सडक़ परिवहन निगम की तरह सरकार खुद बसें खरीदकर संचालित करेगी, लेकिन सरकार बसें नहीं खरीदेगी, बल्कि पीपीपी मोड पर बसें संचालित होंगी। यानी प्रायवेट लोग अपनी बसें मप्र परिवहन सेवा के माध्यम से संचालित कर सकेंगे। बसों पर प्रशासनिक नियंत्रण मप्र परिवहन सेवा की क्षेत्रीय कंपनियों का होगा। जिसमें निर्धारित रूट पर बसें चलानी होंगी एवं निर्धारित किराया…

Read More

जगदलपुर। जगदलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आसना में बीती रात एक युवक ने घर में स्थित पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिह ने बताया कि आसना निवासी सुधीर कश्यप 26 वर्ष रोजाना की तरह अपने काम मे गया हुआ था, जहाँ से शाम को वापस अपने घर आने के बाद परिजनों…

Read More